पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र से चलने वाली 6 ट्रेनों के समय में तकनीकी कारणों से परिवर्तन किया गया है.31 अगस्त से राजेंद्र नगर से जलपाईगुड़ी के लिए चलने वाली राजेंद्र नगर न्यूजलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस 13246 संशोधित समय के अनुसार 11: 28 बजे चलेगी और बागडोगरा स्टेशन पर रुकते हुए आगे जाएगी. यह जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी.
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र नगर से चलने वाली राजेंद्र नगर कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस 13248 1 सितंबर से संशोधित समय के अनुसार 11:30 पर चलेगी और बागडोगरा पर रुकते हुए आगे जाएगी.
इसी तरह सहरसा से चलने वाली सहरसा सिआलदह हाटे बाजार एक्सप्रेस संशोधित समय रात के 9:45 बजे चलेगिया एकलाखी स्टेशन पर रुकते हुए आगे जाएगी.
वहीं दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 अगस्त से संशोधित समय के अनुसार 8:25 पर सिकंदरा बाद पहुंचेगी.
1 सितंबर से जयनगर चलने वाली जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 14673 संशोधित समय के अनुसार शाम 5:50 पर अमृतसर पहुंचेगी.
जयनगर से चलने वाली जयनगर अमृतसर सरयू एक्सप्रेस14649, 30 दिसंबर से संशोधित समय के अनुसार शाम 8:15 पर शाहगंज स्टेशन पर रुककर,रात 10:00 बजे अयोध्या धाम में रुकते हुए अगले दिन शाम 8:50 तक अमृतसर पहुंचेगी.
रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार करने के फैसला किया है. 04137 ग्वालियर से बरौनी के लिए ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 04137 अब 1 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को ग्वालियर से चलाई जाएगी. 04138 बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस 2 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बरौनी से चलाई जाएगी.
05289 मुजफ्फरपुर पुणे स्पेशल 7 सितबार से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार मुजफ्फरपुर से चलेगी.और 05290 पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए 9 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार पुणे से चलेगी.
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल लोकमान्य तिलक तिलक स्पेशल 3 से 24 सितंबर तक प्रतेक मंगलवार रक्सौल से चलाई जाएगी. और 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रक्सौल के लिए 5 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी.
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…