Bihar

बिहार में चोर को तालिबानी सजा: चोर के मलद्वार में लाल मिर्च का पाउडर भर डाला

ऑन द स्पॉट फैसला और सजा देने की मानसिकता का बिहार के अररिया में घिनौना नमूना सामने आया है जहां जनता की अदालत में कानून की हत्या हो गई। मोटरसाइकिल चोरी के शक में एक लड़के को पकड़कर लोगों ने उसके मलद्वार में लाल मिर्च का पाउडर भर दिया। संदिग्ध चोर के मलद्वार में लाल मिर्च भरने के लिए एक पतली डंडी का इस्तेमाल किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार पुलिस की किरकिरी हो रही है।

अररिया पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल ट्वीट की सत्यता को कबूल करते हुए लिखा है इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और बाकी को पकड़ने की कोशिश चल रही है।

वायरल वीडियो में लोगों के आपसी संवाद से ही यह जाहिर हो जाता है कि उन लोगों को शक है कि पकड़ा गया लड़का बाइक चोरी में शामिल है। लड़के को नंगा करके उसके मलद्वार में लाल मिर्च का पैकेट खोलकर पाउडर उड़ेला जाता है और वो अंदर तक जा सके इसके लिए एक पतली डंडी का इस्तेमाल किया जाता है। वीडियो में कुछ लोग जब लड़के को पुलिस को बुलाने और उसे कानून के हवाले करने की बात करते हैं तो कुछ दूसरे लोग कहते हैं कि थाना को नहीं देंगे, थाना वाले छोड़ देते हैं।

लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स पर वीडियो ट्वीट किया है और लिखा है- “यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज-महाजंगलराज! यह तालिबान से भी बदतर है। CM को होश-ओ-हवास नहीं है। प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों मर्डर हो रहे है।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दोनों तरह के कमेंट हैं। कुछ लोग इस व्यवहार को समुचित ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग कंगारू कोर्ट लगाकर एक संदिग्ध अपराधी के साथ अमानवीय हरकत को गैर-कानूनी ठहरा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

4 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

8 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

10 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

11 घंटे ago