Bihar

सिपाही भर्ती कैंडिडेट होटलों में आपत्तिजनक हालत में मिले:हाजीपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास की रेड, 6 कपल पकड़े गए

हाजीपुर में शनिवार को होटल में रेड करने पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान होटल के कमरों में आपत्तिजनक हालत में कई कपल मिले। रविवार को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस ने किसी गड़बड़ी को रोकने के मकसद से यहां रेड की थी।

मामला हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास बने आवासीय होटल का है। इन होटल में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में देख पुलिस वाले भी दंग रह गए। पुलिस सभी युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर नगर थाना ले आई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 6 कपल्स को हिरासत में लिया है। इनमें कुछ रविवार को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी हैं। हालांकि, किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रेड करने वाली टीम में महिला थाने के साथ क्यूआरटी भी शामिल थी। फिलहाल नगर थाना में सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि हाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन 25 केंद्रों पर 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले बीते मंगलवार 6 अगस्त को भी हाजीपुर में होटल में रेड हुई थी। हालांकि उस दिन कोई आपत्तिजनक हालत में नहीं मिला था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

12 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

47 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago