Bihar

बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर किया; गोपाल यादुका मर्डर में बेटा अब भी फरार

पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड के आरोपी और पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वो दो महीने से फरार था, वहीं इस मामले में बीमा भारती का बेटा राजा कुमार भी आरोपी है, जो अभी तक फरार है।

आपको बता दें इस मामले में पुलिस ने दोनों के सर्च वारंट जारी हुआ था। अवधेश मंडल और उसके बेटे राजा कुमार की तलाश में पुलिस ने बीमा भारती के पटना स्थित घर और पैतृक गांव वाले घर पर भी छापा मारा था। जिसके बाद अवधेश मंडल ने आज सरेंडर किया है।

आपको बता दें इस केस में साजिशकर्ता के तौर पर दोनों की पहचान हुई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास यादव, और ब्रजेश यादव ने पुलिस को बताया था कि घटना को अंजाम देने के लिए पूर्व विधायक बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार के द्वारा शूटरों को हायर किया गया था। पहले दिन 7600 रुपया शूटर को दिया गया था और घटना के दिन फिर उसे 48 हजार रुपया दिया गया। इतना ही नहीं राजा कुमार ने जिस मोबाइल पर शूटर को 50 हजार रुपया भेजा था उस नंबर पर राजा कुमार ने फंसने के डर से कभी फोन नहीं किया। पुलिस के द्वारा जांच के बाद इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि शूटर को मोबाइल भी राजा कुमार ने ही उपलब्ध कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

60 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago