बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद में तेजी लाई गई है। एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार के मुताबिक सुधारों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए, हाल ही में 1,527 हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) का उपयोग शुरू किया गया है। इससे शिकायतों में कमी और राजस्व में वृद्धि हुई है। नवंबर 2023 से मैनुअल चालान बंद कर दिए गए हैं, जिससे साक्ष्य आधारित कार्रवाई की प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है। वर्ष 2023 में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, जो कि 2024 में 213 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बिहार सरकार ने कुल 10,332 नए पदों की स्वीकृति दी है। इसमें 28 जिलों में यातायात थानों के लिए 4,215 और हाइवे पेट्रोलिंग के लिए 1,560 नए पद शामिल हैं। जिन पर नए जवानों की भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों की जानकारी एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने दी। उन्होंने कहा, ‘पटना जिले में 1,807 अतिरिक्त यातायात बलों की भर्ती को स्वीकृति मिली है। यह निर्णय बिहार पुलिस अनुसंधान और विकास (बीपीआरएंडडी) के 2015 के मानदंडों के अनुसार लिया गया है।’
टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन पोर्टल की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘7 अगस्त 2024 से बिहार के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से 7 से 15 अगस्त 2024 तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगभग 9 करोड़ 50 लाख रुपए का चालान किया गया। यह पोर्टल सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और अनफिट गाड़ियों पर नियंत्रण रखने में सहायक होगा।’
वह आगे कहते हैं कि इसके अतिरिक्त, 553 बॉडी वॉर्न कैमरों की मदद से यातायात पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है। ये कैमरे पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगे हैं, जो कानूनी कार्रवाई के दौरान एक कानूनी ढाल का भी काम करेंगे। इन सुधारों से राज्य की यातायात व्यवस्था में गुणात्मक बदलाव की उम्मीद है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…