Bihar

बिहार में पुलिसवालों को 2.30 करोड़ का दुर्घटना बीमा, रिटायर कर्मियों को भी कई लाभ, BOB से करार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पुलिसकर्मियों की दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को 2.30 करोड़ रुपये तक का भुगतान होगा। ऐसे पुलिसकर्मियों की बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बीमा का प्रावधान किया गया है। सामान्य मौत पर 20 लाख रुपये मिलेंगे। एक लाख नौ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को यह लाभ मिलेगा।

स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1.5 करोड़, विकलांगता के प्रतिशत पर आंशिक विकलांगता के लिए 1.5 करोड़ तक का प्रावधान किया गया है। सामान्य मृत्यु होने पर आश्रितों को 20 लाख का लाभ मिलेगा। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मियों का 75 लाख का बीमा कवर होगा।

पुलिस मुख्यालय और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच शुक्रवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण) विशाल शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि हमारा मौजूदा समझौता ज्ञापन 13 अगस्त 2024 को समाप्त हो गया था। अब नया समझौता हुआ है। इस सैलरी पैकेज से न केवल सेवारत, बल्कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनके परिजन भी लाभान्वित होंगे। बैंक उन्नत बैंकिंग सेवाएं और विभिन्न बीमा सुविधाएं नि:शुल्क देगा। यह पैकेज स्वैच्छिक है।

तीन महीने के बाद होगी समीक्षा :

इस पैकेज की प्रगति की समीक्षा तीन माह बाद होगी। इसमें देखा जाएगा कि सभी कर्मियों को लाभ मिल रहा है या नहीं। जरूरी सुधार भी किए जाएंगे। वर्तमान में बिहार पुलिस के विभिन्न कोषों से मिलने वाली सहायता से अतिरिक्त यह लाभ होगा।

पुलिसकर्मियों के लिए लाभ :

1- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

पहले व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर 5 से 20 लाख रुपये तक था। इस साल जुलाई में बढ़कर 50 लाख तक हुआ था। उसे इस सैलरी पैकेज में बढ़ाकर 1.50 करोड़ किया गया है। कई अतिरिक्त लाभ भी दिये जा रहे हैं। यह सब मिलाकर करीब 2.30 करोड़ तक मिलेंगे। हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर 1.50 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा।

2- स्थायी और आंशिक विकलांगता कवर

कर्मियों के लिए स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1.50 करोड़ और आंशिक विकलांगता पर 1.50 करोड़ तक का कवर मिलेगा। यह विकलांगता के प्रतिशत पर होगा।

3-ऑपरेशन्स कवर

आतंकवाद विरोधी या नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल कर्मियों को 1.50 करोड़ रुपये का कवर मिलेगा।

4-अतिरिक्त बीमा कवर

प्लास्टिक सर्जरी, बर्न्स, आयातित दवाओं की लागत, एयर एंबुलेंस कवर और कोमा के बाद मृत्यु (48 घंटे के बाद) के लिए 10 लाख तक का अतिरिक्त कवर मिलेगा।

5- टर्म लाइफ इंश्योरेंस

इस वर्ष पहली बार 20 लाख का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी शामिल किया गया है, जो आत्महत्या को भी कवर करेगा (बशर्ते 12 महीने से अधिक की सेवा हो)।

6- बैंकिंग सुविधाएं

शून्य बैलेंस पर खाता, मुफ्त डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड, लॉकर शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट और कम से कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। कर्मियों को पर्सनल लोन, वेतन ओवर ड्राफ्ट (3 लाख तक) और डीमैट खाता वार्षिक रखरखाव शुल्क की पूरी छूट मिलेगी।

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए लाभ :

1- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

सेवानिवृत कर्मियों के लिए 75 लाख का बीमा कवर होगा, जिसमें स्थायी पूर्ण और आंशिक विकलांगता के लिए भी 75 लाख तक का कवर शामिल है।

2- बैंकिंग सुविधाएं एवं अतिरिक्त लाभ

सेवारतकर्मियों की तर्ज पर सभी बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। इनके बच्चों की उच्च शिक्षा तथा बेटियां की शादी के लिए 7.5-7.5 लाख तक का कवर मिलेगा।

परिवार के सदस्यों के लिए अतिरिक्त लाभ :

1-पुलिसकर्मियों की तर्ज पर परिजनों को भी सभी बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी बीमा कवर मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago