बिहार में स्कूल शिक्षकों की छुट्टियों छह दिन बढ़ा दी गई। शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की कटौती को रद्द कर दिया है। नई लिस्ट जारी कर दी गई है। अब बिहार के स्कूलों में पिछले साल के मुकाबले 6 दिन ज्यादा छुट्टी रहेगी।
ये फैसला शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के. सिद्धार्थ के आदेश से गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी थी। नई छुट्टियों की लिस्ट में तीन तारीख के मौके पर दो दिन की छुट्टी का प्रावधान किया गया है। साथ ही गुरुनानक जयंती समेत पांच नए दिनों पर भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।
मास्टर साहब को छुट्टियों की सौगात
दरअसल, पूर्व प्रधान सचिव केके पाठक ने शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती कर दी थी, जिसका शिक्षकों ने विरोध किया था। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के. सिद्धार्थ के आदेश में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मांग मानते हुए छुट्टियों की नई लिस्ट तैयार की है।
तीज के दिन दो दिन का अवकाश
बिहार के स्कूलों में छुट्टी की नई लिस्ट में तीज के मौके पर दो दिन अवकाश दिया गया है। गुरुनानक जयंती समेत पांच नई छुट्टियों की घोषणा की गई है। रक्षाबंधन पर एक दिन की छुट्टी रहेगी। अनंत चतुरदर्शी को भी अब स्कूलों में छुट्टी मिलेगा। जितिया के दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा गुरुनानक जयंती के दिन भी बिहार में स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की 23 दिनों की छुट्टियों में कटौती कर उसे 11 दिन कर दिया था।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…