गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार को आज मिलेगा 750 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, परिसर के अंदर ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी

बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार आज (29 अगस्त) ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के मौके पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात देंगे। इसकी लागत 750 करोड़ है। राजगीर का स्पोर्ट्स एकेडमी देश का इकलौता ऐसा कैंपस होगा, जहां खेल के साथ-साथ खेल यूनिवर्सिटी भी है। साथ ही 24 बेड का अस्पताल भी खिलाड़ियों को मिलेगा।

इसके अलावा इस परिसर के अंदर ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जा रहा है। यह बिहार का पहला ऐसा कैंपस होगा, जहां इनडोर और आउटडोर दोनों खेल होंगे।

IMG 20231027 WA0021

2018 में हुआ था शिलान्यास

साल 2007 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की घोषणा की थी। 2016 में कैबिनेट से मंजूरी मिली और 12 अक्टूबर 2018 को सीएम ने शिलान्यास किया और काम भी शुरू किया गया था। लेकिन, कोरोना और अन्य कारणों की वजह से कुछ महीनों तक इसका काम प्रभावित रहा। वहीं, 16 जुलाई 2021 को ‘बिहार खेल विश्वविद्यालय’ के स्थापना की स्वीकृति दी गई। 90 एकड़ के एरिया में 750 करोड़ की लागत से इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है।

HOLY MISSION 20X15 2 PC copy 15 August copy scaledIMG 20230604 105636 460

नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर है संरचना

राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी की संरचना नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर बनाया गया है। इस विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक खंडहर की तर्ज पर बाहरी आवरण को सजाया गया है। इसमें एक्सपोज ब्रिक वर्क का इस्तेमाल किया गया है। यहां अंडरग्राउंड केबल से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बिजली के लिए तार जमीन के अंदर बिछाए गए हैं। राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स का परिसर पूरी तरह से ग्रीन फील्ड है। इसमें लंबे समय तक जीवित रहने वाले पेड़, औषधीय पौधे और फूल लगाए गए हैं। आउटडोर गेम के लिए ओपन स्टेडियम का निर्माण किया गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

70 हजार स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा प्रशासनिक भवन

खेल एकेडमी और खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन को 70 हजार स्क्वायर फीट में तैयार किया गया है। इसमें लेक्चर हॉल, मीटिंग रूम, ऑडिटोरियम, कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। इस खेल परिसर में दो इलेक्ट्रिक सबस्टेशन, मेन रिसिविंग स्टेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। 13 मीटर से अधिक ऊंचा एक वॉच टावर का भी निर्माण किया गया है। इस टावर के चारों ओर घड़ी लगेगी। पूरे एकेडमी को 5 ब्लॉक में बांटा गया है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

24 बेड का मेडिकल वार्ड होगा

खेल एकेडमी में एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। मेडिकल की सुविधा भी परिसर में होगी। यहां खिलाड़ियों के लिए 24 बेड का मेडिकल वार्ड होगा, जिसमें 12 पुरुष और 12 महिलाओं के लिए होगा। इसके अलावा फिजियोथैरेपी, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एक्स-रे और मसाज आदि की भी सुविधा मिलेगी।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

बिहार के पहले एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का भी आज शुभारंभ

बिहार के पहले एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का भी आज शुभारंभ होगा। यह सिंथेटिक ग्राउंड है, जो हॉकी खेलने के लिए सबसे बेस्ट होता है। इसका शुभारंभ भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी प्रदर्शनी मैच खेलकर करेंगी। वहीं, बाद में चारों एकलव्य टीम के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।

IMG 20240426 WA0004

बिहार में हॉकी के लिए चार एकलव्य आवासीय स्कूल है, जिन्हें राजगीर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। लड़कियों के लिए पटना और पूर्णिया, वहीं लड़कों के लिए खगड़िया और मुजफ्फरपुर स्कूल है। इन चारों स्कूल में कुल 100 बच्चे हैं। इन सभी बच्चों को राजगीर के एस्ट्रोटर्फ में ट्रेनिंग दी जाएगी।

IMG 20240414 WA0005

क्रिकेट स्टेडियम का 60% काम पूरा

राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 60% काम पूरा हो चूका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मानकों और ओलंपिक संघ के मानकों पर इसका निर्माण किया जा रहा है। साल 2025 तक यह स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। इस क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके बन जाने से बिहार में IPL और इंटरनेशनल मैच हो सकेंगे।

IMG 20230818 WA0018 02