Bihar

बिहार कैडर के श्रीनिवासन बने NSG प्रमुख, बिहार पुलिस अकादमी के हैं निदेशक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है. श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं. वह वर्तमान में बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त 2027 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी. वैसे बिहार सरकार की ओर से अधिसूचना अब तक जारी नहीं की गयी है. उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिनों के अंदर राज्य सरकार भी अधिसूना जारी कर देगी.

रिक्त पड़ा था खाली पद

एनएसजी महानिदेशक का पद नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का नया प्रमुख नियुक्त किये जाने के बाद से रिक्त पड़ा था. उन्हें इस वर्ष अप्रैल में 31 अगस्त, 2028 (उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि) तक के कार्यकाल के लिए एनएसजी प्रमुख नियुक्त किया गया था. केंद्र ने हालांकि 15 अगस्त को उनका कार्यकाल कम कर दिया और उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस का प्रमुख नियुक्त कर दिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक के रूप में शामिल हुए प्रभात, 30 सितंबर को वर्तमान महानिदेशक आर. आर. स्वैन की सेवानिवृत्ति के बाद बल की बागडोर संभालेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

10 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

11 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

15 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

20 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

20 घंटे ago