Samastipur

समस्तीपुर में महिला कावंरिया की संदिग्ध अवस्था में मौ’त, अब तक नहीं हुई पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के थानेश्वर स्थान में जलाभिषेक के लिए आयी एक नवविवाहित महिला कावंरिया की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। उसे कुछ कावरियों ने अचेत अवस्था में सदर अस्पताल में रविवार रात करीब ढाई बजे भर्ती कराया था। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। डॉक्टर व पुलिस को आशंका है कि महिला की जहर से मौत हुई है।

बताते चलें कि महिला के शरीर पर कावंरिया वाला कपड़ा था। उसके हाथ पर मेहंदी भी लगी हुई थी। देखने से नवविवाहिता लग रही थी। उसे सदर अस्पताल पहुंचाने वाले भी कावंरिया वाला ही कपड़ा पहने हुए थे। जिहोने अस्पताल कर्मी को महिला को थानेश्वर स्थान मंदिर से लाने की जानकारी दी। लेकिन इलाज शुरू होने के बाद सभी अस्पताल से निकल गए। उनका किसी ने बयान नहीं लिया। इधर, इलाज के क्रम में महिला की मौत के बाद नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार महिला पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

महिला पुलिस ने मृतका के शरीर की तलाशी ली, जिससे एक पर्स मिला, जिसमें कुछ रुपये थे। महिला के न मोबाइल था और न कोई अन्य कागजात जिससे कि उसकी पहचान हो पाती। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे किन लोगों ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उन्होंने आशंका जतायी कि प्रथम दृष्टया जहर से मौत होने की आशंका है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की सही जानकारी होगी।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणि ने बताया कि रविवार रात करीब ढाई बजे महिला को लाया गया था। भर्ती कराने वाले कुछ ही देर बाद चले गए। इमरजेंसी में इलाज हुआ। साथ मे किसी के नहीं रहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर नहीं किया जा सका। उन्होंने ने भी महिला की जहर से ही मौत होने की आशंका जतायी।

खबर अपडेट होने के बाद महिला की हुई पहचान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर की है मृतका मनीषा कुमारी :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

20 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

19 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago