जमुई एसपी शौर्य सुमन ने गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। गिद्धौर थाने के थानाध्यक्ष रीता कुमारी पर अपने प्राइवेट चालक से अवैध बालू की तस्करी करवाने का आरोप है।
15 अगस्त की देर शाम उगिद्धौर थाने के प्राइवेट चालक और उसके दो सहयोगी को झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर तिनोगो को अवैध बालू की तस्करी करते पकड़ा। झाझा थाने की पुलिस ने तीनों बालू तस्कर से सख्ती से जब पूछताछ की, तो प्राइवेट चालक ने बताया कि पूरा खेल गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी के निर्देश पर किया जा रहा है।
निलंबित करते हुए भेजा पुलिस लाइन
एसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया गया है। साथ ही उनसे दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
गिद्धौर थाना क्षेत्र के धोवघट गांव के रहने वाले युवक ने एसपी को बालू की तस्करी करवाने का वीडियो भेज थानाध्यक्ष पर अवैध बालू की तस्करी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही एसपी ने एक जांच टीम बनाई गई थी। थानाध्यक्ष पर नजर रखी जा रही थी।
पुख्ता सबूत मिलते ही एसपी ने कार्रवाई की है। साथ ही पूरे मामले को लेकर एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि प्राइवेट चालक की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला संज्ञान में आया था। फिलहाल, थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…