Bihar

भूमिहारों पर बयान के बाद अशोक चौधरी पर उन्हीं की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बरसे, कहा- जो खुद भिखारी है वो टिकट किसी क्या देगा

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा भूमिहारों पर दिए विवादित बयान को लेकर जदयू में घमासान मचा हुआ है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को अशोक चौधरी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि किसी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार की हार के जाति विशेष को टारगेट करना कभी भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सिद्धांत नहीं रहा है. अशोक चौधरी ऐसा कोई बयान देने के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत नहीं हैं. अशोक चौधरी को यह बताना चाहिए कि जिस कटिहार संसदीय क्षेत्र के वे प्रभारी थे, वहां जदयू के दुलालचंद गोस्वामी की हार कैसे हो गई. दुलालचंद गोस्वामी तो अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं. नीरज ने कहा अशोक चौधरी को अपना परफोर्मेंश बताना चाहिए न कि समाज को जाति के नाम पर बांटना चाहिए.

नीतीश ने दिया भूमिहार को सर्वाधिक सम्मान :

नीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सिद्धांत कभी भी जाति और धर्म की राजनीति नहीं रही है. अपने 18 साल के शासनकाल में सीएम नीतीश ने हमेशा ही भूमिहारों को सम्मान दिया. सीएम नीतीश ने भी भूमिहार जाति से आने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर सम्मान देने की शुरुआत की. शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय काम करने वाले सर गणेश दत्त के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू की. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जन्मस्थली खंनवा को संवारने का काम किया. ऐसे कई काम सीएम नीतीश ने किए जो जाति के नाम पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर किया और भूमिहार समाज को गौरवान्वित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे में भूमिहारों को लेकर अशोक चौधरी का बयान कहीं से जदयू का आधिकारिक बयान नहीं है.

भूमिहार का टिकट काटने का अधिकार नहीं :

उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी का यह कहना कि भूमिहार को टिकट नहीं देंगे यह अधिकार उन्हें किसने दिया. टिकट देने का अधिकार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का होता है. सीएम नीतीश ही एक मात्र नेता हैं जो किसी को आयोग, मंत्रिमंडल, राज्यसभा और विधान परिषद में भेजने का अधिकार रखते हैं. अशोक चौधरी पर तंज कसते हुए नीरज ने कहा कि ऐसे में किसी को भी टिकट नहीं देने का भ्रम को नहीं रखना चाहिए. जो लोग भी भ्रम रखते हैं वह पवेलियन पकड़ लेंगे.

नीतीश नहीं करते जाति की रजनीति :

अशोक चौधरी के भूमिहार पर निशाना साधने को जदयू के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए नीरज ने कहा कि सीएम नीतीश कभी भी जाति की राजनीति नहीं करते. बिहार के मधेपुरा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल के इलाके में जदयू अगर मजबूत है. वहां जदयू को वोट मिलता है तो यह जाति के नाम पर नहीं मिलता है. सीएम नीतीश के काम पर मिलता है जो कभी भी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं. नीरज ने कहा कि सीएम नीतीश को अशोक चौधरी या किसी के सुझाव और मन्तव्य की जरूरत नहीं है. सीएम नीतीश ने 12 वर्ष सड़क पर संघर्ष किया इसके बाद सीएम बने. 18 वर्ष में उन्होंने समाज की सेवा की है. ऐसे में जहानाबाद, नालंदा, बाढ़, गया आदि क्षेत्रों को लेकर सीएम नीतीश को किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है किसने वोट दिया और किसने नहीं दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

35 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago