Bihar

जेल से बाहर आएंगे बाहुबली अनंत सिंह:पटना HC ने एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले किया बरी, अब एक भी केस पेंडिंग नहीं

स्वतंत्रता दिवस से पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने एक-47 और आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में उन्हें बरी कर दिया है। पूर्व विधायक के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। वे आज या गुरुवार को बाहर निकल सकते हैं। राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह 2016 से जेल में बंद थे।

पूर्व विधायक अनंत सिंह को 5 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों की पौरोल मिली थी। 5 साल में पहली बार उन्हें पैरोल मिली दी गई थी। पैरोल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन व जायदाद के बंटवारे के लिए दी गई थी। 19 मई को पैरोल खत्म होने पर जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा था कि, सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।

2005 के बाद से लगातार बन रहे विधायक

लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के कारण वे नीतीश कुमार के लिए चिंता के सबब बने रहे। यही वजह थी कि लालू के दोबारा करीब जाने के बाद 2015 में अनंत सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त अनंत सिंह जेल में बंद थे। जेल से ही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 18000 वोट से जीते भी। वहीं, 2020 के चुनाव में वे राजद की टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने हुए हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह पैरोल पर बाहर आए थे. इस दौरान उन्होंने अपने इलाके में जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के लिए खूब चुनावी मदद की। अनंत सिंह ने तब कहा था कि वह जल्द ही हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे। अनंत सिंह कहते रहे हैं कि उन्हें आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह ने जानबूझकर फंसा दिया था।हालांकि तब अनंत सिंह विपक्ष के साथ थे। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो राजद की विधायक थी, अब पाला बदलकर जदयू में आ गई हैं।

अनंत सिंह ने खुद पैरोल के दौरान जदयू उम्मीदवार ललन सिंह की उस वक्त चुनावी मदद की जब ललन सिंह से अनंत सिंह के स्वजातीय वोटर नाराज थे। उनकी चुनावी गाड़ी मोकामा और आसपास के इलाके में फंसी हुई थी, जिसे अनंत सिंह ने धक्का देकर निकाला था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

6 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

6 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

6 घंटे ago

बिहार में हाईवे पेट्रोलिंग को मिली रफ्तार, 58 नए वाहन उतरे; हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी मदद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

1 दिन ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

1 दिन ago