Bihar

बिहार: नहर से निकले अजगर पकड़ने गया युवक खुद हुआ शिकार, हाथों को जकड़ हथेली निगलने लगा अजगर

बिहार के गोपालगंज के नगर थाना के हरखुआ गांव के समीप सारण मुख्य गंडक नहर के पास एक अजगर सड़क पर आ गया और विचरण करने लगा. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी सूचना अजगर पकड़ने वाले युवक सुजीत को दी तो वह भी मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने लगा. हालांकि, इस दौरान अजगर ने उसी को ही डस लिया.  जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की पहचान हरखुआ वार्ड नंबर 23 निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है.

डॉक्टरों के डांटने के बाद सुजीत ने छोड़ा अजगर

अजगर ने जब सुजीत को काटा तो उसने हिम्मत दिखाते हुए उसका सिर पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया. वहीं, इस दौरान भी वह अजगर का सिर पकड़े हुए था. अस्पताल पहुंचने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जब अजगर को देखा तो आश्चर्य में पड़ गए. इसके बाद उन्होंने सुजीत को तुरंत अजगर को बाहर रखने को कहा. इस पर उसने अजगर को बाहर रख दिया.

अस्पताल परिसर में इधर-उधर भागने लगा अजगर

सुजीत ने जब अजगर को छोड़ा तो वह अस्पताल परिसर में इधर-उधर भागने लगा. इस दौरान अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोग अजगर की वीडियो बनाने लगे. इसके बाद वन विभाग को सूचना दिया गया और मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया. फिलहाल सुजीत का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.

सुजीत के भाई सुजीत ने बताया कि गंडक मुख्य नहर पर सर्प रेंग रहा था. इस दौरान जब सुजीत ने उसे पकड़ा तो उसने उसके हाथों को जकड़ लिया और काट लिया. जिसके बाद उसे पुलिस की टीम की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago