Bihar

बिहार-यूपी बॉर्डर से 50 ग्राम रेडियो एक्टिव मटेरियल कैलिफोर्नियम जब्त, 850 करोड़ कीमत, 3 गिरफ्तार

बिहार की गोपालगंज पुलिस ने रेडियोएक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम जब्त किया है। जब्त की गई रेडियोएक्टिव पदार्थ का वजन करीब 50 ग्राम है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 850 करोड रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एसटीएफ एसओजी 7, डीएआईयू और कुचायकोट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान की । इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

1 ग्राम की कीमत 17 करोड़

गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुचायकोट के बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ, डीआईयू और कुचायकोट की टीम के द्वारा 50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रेडियोएक्टिव पदार्थ की 1 ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 850 करोड़ रुपये आंकी गई है।

लाइनर का काम कर रहे थे गोपालगंज के दो युवक

एसपी ने कहा कि इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पदार्थ का लैब टेस्ट कराया गया। आईआईटी मद्रास में टेस्ट हुआ है। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने पांडिचेरी पुलिस से भी सम्पर्क साधा है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दो युवक गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे लाइनर का काम करते थे। जबकि मुख्य तस्कर यूपी के कुशीनगर का छोटेलाल प्रसाद है। जो पिछले कई दिनों से इस रेडियोएक्टिव पदार्थ को बेचने की फिराक में था। एसपी में कहा कि इसकी जांच के लिए एफएसएल की विशेष टीम को बुलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

3 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

4 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

4 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

4 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

6 घंटे ago