Bihar

बिहार में पटरी से उतरे मालगाड़ी के टैंकर, कटिहार-आजमनगर रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में आजमनगर- कुमेदपुर रेलखंड पर तेल लदी मालगाड़ी का टैंकर पटरी से उतर गया. घटना शुक्रवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट की है. मालगाड़ी सिलीगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी. इस दौरान रेलवे के गेट नंबर एनसी 82 के पास पहुंचते ही बीच के 5 टैंकर पटरी से उतर गए. इन टैंकरों में तेल भरा हुआ है.

मालगाड़ी के टैंकर पटरी पर से उतरे

मालगाड़ी के टैंकर पटरी पर से उतर गए. हलांकि राहत की बात यह है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी तरह के जानमाल का नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ. वहीं इस दुर्घटना के बाद कटिहार-आजमनगर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया.

कई ट्रेनों को रोका गया, कई ट्रेनों के रूट बदले गए

मालगाड़ी के टैंकरों के पटरी से उतर जाने के बाद इस रूट से आने जाने वाली ट्रेनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है या ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोक कर रखा गया है. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है.

कटिहार रेल मंडल से रवाना हुआ तकनीकी दल

कटिहार रेल मंडल से तकनीकी दल घटनास्थल पर कूच कर गई है. इसकी जानकारी सामने आयी है. मालगाड़ी टैंकर को पटरी पर लाने में कई घंटे का वक्त लग सकता है ऐसी संभावना जताई जा रही है. इधर, मालगाड़ी पटरी से उतरी तो ये जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. लोग हादसे की तस्वीर व वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते दिखे. वहीं इस हादसे की वजह से इस रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई है. कई ट्रेनों को दूसरी स्टेशन पर रोक दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago