Bihar

बिहार: 75 पीस डेटोनेटर के साथ खुद को आर्मी जवान बता रहा युवक अरेस्ट, लैंडमाइंस बनानेवाला 90 पीस एक्सप्लोसिव मटेरियल भी मिला

बेगूसराय पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर ब्रिज के पास देर रात मिली है।

पकड़ा गया युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव का बेटा राज किशोर कुमार (25) है। उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 पीस एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी सामान लेकर वह कार से जा रहा था। पुलिस को देखते ही कार पर सवार दो युवक भाग निकला। जबकि, राजकिशोर को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से विस्फोटक सामान बरामद किया गया।

भारी मात्रा में विस्फोटक मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसपी मनीष लोहिया नगर थाना में उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसके पास से बरामद मोबाइल की भी जांच चल रही है। पटना से कुछ अधिकारी पूछताछ और मामले की जांच के लिए बेगूसराय पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि कुछ देर में सारी जानकारी देंगे।

बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव लेकर एक व्यक्ति जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था। वह पिछले तीन-चार दिन से गांव में ही रह रहा था। इस संबंध में अभी विशेष कोई खुलासा नहीं हो रहा है।

एसपी मनीष ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। जिसका उपयोग मकान को गिराने और लैंड माइंस लगाने में किया जाता है। जांच और पूछताछ की जा रही है। उसके सेना में रहने की जानकारी मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago