बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर है. यहां सावन के चौथे सोमवार को मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ मच गई. सोमवारी को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इस हादसे में सात लोगों के मारे जाने की खबर है. जिले के डीएम ने श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टी की है.
जहानाबाद के सिद्धेश्वर मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार की वजह से भारी संख्या में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी. पुलिस पुलिस के मुताबिक, इस मौके पर भगवान शिव को जलाभिषेक चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर सीढ़ी के पास अचानक भगदड़ मच गई. जिसमें दबकर श्रद्धालुओं की मौत हो गई. उनके शवों को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है. इसके साथ ही कई लोग घायल हुए हैं उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…