Bihar

बिहार में बेवफाई की अजीबोगरीब सजा: शादी से इंकार करने पर महिला डॉक्टर ने प्रेमी वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काटा

बिहार के सारण में एक महिला डॉक्टर ने अपने कथित प्रेमी, जो एक वार्ड पार्षद है, को बेवफाई की अजीबोगरीब सजा दी. यह शख्स लंबे समय से शादी का वादा कर रहा था, लेकिन फिर इंकार कर देता था. आज रजिस्टर्ड मैरेज होने की बात थी, मगर एक बार फिर वार्ड पार्षद ने मना कर दिया. इसके बाद तो महिला डॉक्टर ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला.

हिरासत में आरोपी महिलाः

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. महिला डॉक्टर का कहना था, “मैंने तुम्हारे लिए अपना घर-द्वार छोड़ दिया, लेकिन तुम मेरे नहीं हुए.” पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिये. फिलहाल इस मामले में मढ़ौरा थाना की पुलिस महिला डाक्टर से पूछताछ कर रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. हर चौक चौराहे पर इसी घटना की चर्चा हो रही है.

पीएमसीएच रेफरः

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र की घटना है. सूचना मिलने पर मढ़ौरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. जख्मी वार्ड पार्षद बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था. पुलिस ने घायल वार्ड पार्षद को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मढ़ौरा पहुंचाया, जहां से छपरा भेज दिया गया. छपरा में चिकित्सकों ने जांच के बाद वार्ड पार्षद को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

क्या है मामलाः

बताया जाता है कि वार्ड पार्षद का महिला चिकित्सक के साथ काफ़ी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला चिकित्सक विवाह करने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन पार्षद इसे टाल देता था. उसकी इस हरकत से वह नाराज थी. सोमवार 1 जुलाई को कथित रूप से रजिस्टर्ड मैरिज करने की बात थी. दोनों एक बार फिर मिले. मगर इस बार फिर शादी करने की प्रस्ताव पर पार्षद आनाकानी करने लगा.

लोगों ने दी पुलिस को सूचनाः

इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा मढ़ौरा थाना को दी गई. मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला डॉक्टर की उम्र 25 वर्ष होगी. वह अविवाहित है. हाजीपुर की रहने वाली है. लंबे समय से यहां प्रैक्टिस कर रही थी. वार्ड पार्षद भी अविवाहित है. दोनों के बीच काफी से दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago