Bihar

शिक्षक भर्ती-3 परीक्षा की फुल प्रूफ प्लानिंग: डीएम को 3 घंटे पहले मिलेगी पेपर की जानकारी; अलग-अलग प्रेस में छपेंगे पेपर, कलर कोडिंग होगी

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 19 से 22 जुलाई को होगी। इसे लेकर आयोग ने फुल प्रूफ प्लानिंग की गई है। आयोग के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि TRE 3 में नए तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चेयरमैन ने यह भी कहा कि पेपर लीक करने वाले चैनल को तुरंत चिह्नित कर लिया जाएगा। पेपर लीक हुआ भी तो उसका विस्तार उसी जिले तक होगा। दूसरे जिले पर असर नहीं पड़ेगा। उदाहरण के लिए नवादा में अगर पेपर लीक होगा तो पूरे राज्य के सभी केंद्रों की परीक्षा रद्द करने की नौबत नहीं आएगी। इसके लिए हर जिले के हिसाब से प्रश्नपत्र सेट किए गए हैं।

प्रश्न पत्र के कई सेट रहेंगे

अध्यक्ष ने कहा कि आयोग ने तय किया है कि आगामी परीक्षा स्वच्छ और कदाचार रूप से हो, इसके लिए कई तैयारियां की गई हैं। आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र के कई सेट रहेंगे। इसमें परीक्षा की तिथि को उपयोग में लाए जाने वाले सेट का चयन परीक्षा से कुछ घंटे पहले उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इसे अलग-अलग प्रिटिंग प्रेस से छपवाया जाएगा। इसका कोडिंग कलर से किया गया है। किस कलर सेट का किस जिले में उपयोग किया जाएगा। इसकी सूचना डीएम को परीक्षा से 3 घंटे पहले दी जाएगी। प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर लगे होंगे। इसमें ड्राइवर के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिजल्ट

बीपीएससी टीआरई 3 के रिजल्ट पर 65 प्रतिशत आरक्षण के फैसले का प्रभाव पड़ेगा या नहीं। इस पर बीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा कि यह 65 प्रतिशत आरक्षण का मामला इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कोर्ट से निर्णय आने के बाद बिहार सरकार का जो भी निर्देश आयोग को प्राप्त होगा। उसी अनुसार, रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए हर केंद्र पर प्रत्येक अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच से गुजरना होगा। परीक्षा केंद्र पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। कंट्रोल रूम से इसकी लाइव इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र पर भी जैमर लगा रहेगा।

15 मार्च को आयोग ने एडमिट कार्ड जारी दिया था

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) रद्द की गई तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 19 जुलाई से शुरू हो रही है। 19, 20 और 21 जुलाई को एकल पाली (12 बजे से ढाई बजे) और 22 जुलाई को दो पाली (पहली पाली नौ बजे से और दूसरी पाली 12 बजे से) ली जाएगी। इस परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बता दें कि 15 मार्च आयोग ने पहले ही एडमिट कार्ड जारी दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10), वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago