Bihar

बिहार के मुखिया और पंचायत सचिव के लिए राहत, टेंडर पर पुनर्विचार करेगी नीतीश सरकार; मंत्री ने किया एलान

बिहार सरकार राज्य की आठ हजार से अधिक पंचायतों में 15 लाख रुपये तक की योजना का काम निविदा के माध्यम से कराने पर पुनर्विचार करेगी। पंचातीराज मंत्री केदार गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर रविवार की देर शाम यह घोषणा की।

फाइल मुख्य सचिव के जरिए मुख्यमंत्री को भेजी गई

नया सचिवालय स्थित पंचायतीराज विभाग सभागार में मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि तत्काल प्रभाव से फाइल मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भेज दी गई है। अब नीतीश कुमार जल्द इसपर फैसला ले सकते हैं।

सदन में स्थगित हो फैसला: मिथिलेश कुमार राय

इसके बाद पंचायतीराज मंत्री ने मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय से भी वार्ता की। मिथिलेश राय ने बताया कि सरकार मानसून सत्र के दौरान मुखिया संघ की मांग पर सदन में निर्णय वापस लेने की घोषणा करेगी। सरकार ने यदि इस मांग को वापस नहीं लिया तो मुखिया संघ आंदोलन तेज करेगा।

19 जुलाई को हुआ था ये फैसला

गौरतलब है कि पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से 19 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया था। सरकार ने घोषणा की थी कि 15 लाख तक के काम के लिए ठेकेदारों का पैनल बनेगा।

योजना का सीमित टेंडर होगा जिसमें पैनल के ठेकेदार हिस्सा लेंगे। निविदा प्राप्त करने वाले ठेकेदार को ही काम दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पंचायत निर्माण कार्य नियमावली 2024 को स्वीकृति दी गई थी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कड़े फैसले की वजह

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डा. एस सिद्धार्थ ने बताया था कि पंचायतों की योजनाओं का कार्यान्वयन विभागीय रूप से होता है। पंचायत के कर्मचारियों को एजेंट (अभिकर्ता) बनाया जाता है। इनके द्वारा जो कार्य कराए जाते हैं उनका भुगतान मुखिया, पंचायत सचिव, प्रमुख और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किया जाता है।

इस व्यवस्था से विभागीय कर्मचारियों द्वारा पंचायत के अन्य क्रियाकलापों, उत्तरदायित्वों के प्रति ध्यान नहीं दिया जाता। जिस वजह से नागरिकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि 15 लाख रुपये तक की योजना का भी सीमित निविदा होगी। उधर, मुखिया संघ ने रविवार को सरकार के विरुद्ध सभी प्रखंडों में सरकारी आदेश की प्रति जलाकर आक्रोश प्रकट किया।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

12 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

13 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

14 घंटे ago