Bihar

डेली क्राइम गिन रहे तेजस्वी यादव को बिहार पुलिस ने 2001 से तुलना कर दिया जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के कोने-कोने में घटित हत्या, रेप जैसे जघन्य अपराधों की गिनती कर हर रोज सोशल मीडिया पर एक लिस्ट छाप रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार सरकार की तरफ से बिहार पुलिस ने जवाब दिया है। बिहार पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि पिछले 24 वर्षों में बिहार में हत्या की दर आधी हो गई है। तेजस्वी यादव विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बिहार में क्राइम की लिस्ट छापकर सरकार पर तीखे सवाल दाग रहे हैं।

पटना में बिहार पुलिस के मुख्यालय में गुरुवार को एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने संवाददाताओं को संबोधित किया और कहा कि बिहार में हत्या की दर 24 साल में आधी हो गई है। गंगवार ने बताया कि 2001 में बिहार में मर्डर रेट प्रति एक लाख की आबादी पर 4.4 थी जो अभी घट कर 2.1 हो गई है। यानी राज्य में पहले प्रत्येक एक लाख की आबादी पर 4.4 लोगों की हत्या होती थी। अब उतनी ही अबादी पर 2.1 लोगों की हत्या हो रही है। साल 2001 में तेजस्वी की मां और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी बिहार की सीएम थीं।

गंगवार ने कहा कि पिछले 6 साल के आंकड़े को देखने पर भी इसमें कमी दिखती है। एडीजी ने बताया कि बिहार चार्जशीट दायर करने वाले राज्यों में अग्रणी है। 94 फीसदी से अधिक मामलों में चार्जशीट दायर की जाती है। सिर्फ हत्या के मामले में बिहार का देश में 14वां स्थान है जबकि अन्य सभी अपराध में देश में बिहार का 21वां स्थान है।

तेजस्वी यादव ने इस महीने सोशल मीडिया पर 2 जुलाई को पहली बार राज्य भर के अपराध की सूची छापी थी। फिर 6 जुलाई को पिछले 3-4 दिन की 41 आपराधिक घटनाओं की लिस्ट लगाई। इसके बाद 16 जुलाई को जब जीतन सहनी की हत्या हो गई तब तेजस्वी ने पिछले 4-5 दिनों की 40 वारदातों की सूची छापी। उसी दिन उन्होंने पिछले 2-3 दिन में रेप की 11 घटनाओं की लिस्ट अलग से छापी। 17 जुलाई को भी तेजस्वी ने इसी तरह की एक लिस्ट छापी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago