Samastipur

समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी और भोजपुर एक्सिस बैंक लू’टकांड का इनामी अपराधी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड समेत आरा, नवादा थानान्तर्गत बिहार के विभिन्न जिलों में बैंक लूट तथा अन्य लूट के घटना को अंजाम देने वाले 50 हजार रूपये का ईनामी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी वैशाली जिले के पातेपुर थाना के परमानंदपुर का है।

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के एक्सिस बैंक पकड़ी शाखा में पिछले वर्ष 06 दिसंबर को करीब 05 अपराधियों ने हाथ में पिस्टल लहराते हुए बैंक में घुसे और बैंक कर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों को हथियार का भय दिखाते हुए बैंक के कैश काउंटर से सतरह लाख आठ सौ चौतीस रूपये रूपया लूट कर भाग गये।

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई पैसों की बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा 17 जुलाई को उक्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को प्राईवेट बस स्टेंड श्रीटोला से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा निरंतर रेड /छापामारी की जा रही हैं।

विदित हो कि सूरज कुमार बिहार के कई अन्य जिलों में भी लूट की घटना का अंजाम दे चूका है। समस्तीपुर जिले में इसी वर्ष 28 फरवरी को हुई रिलायंस ज्वेलरी लूट मामले में भी इसकी तलाश की जा रही थी। सूरज की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर पुलिस द्वारा भी शीघ्र ही सूरज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

3 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

3 घंटे ago