बिहार के मुंगेर जिले में सोमवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। किउल-जमालपुर रेलखंड में महरना समपार फाटक के पास निर्माणाधीन एलएचएस पुल के करीब रेल पटरी धंसने से मेमू पैसेंजर ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। अचानक हुई तेज बारिश से महरना नदी में बारिश का पानी आने से पुल के दोनों ओर की मिट्टी धंस गई। इससे अप और डाउन लाइन पर 10 फीट तक पटरियों के नीचे डेढ़ फीट गड्ढा हो गया। वहां से गुजर रहे चरवाहे ने जब देखा तो उसने गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवा दिया।
जानकारी के मुताबिक चरवाहे ने सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पटरी को धंसा हुआ देखा। उसने तुरंत भागकर गेटमैन राजेश कुमार शर्मा को इसकी जानकारी दी। उसी समय डाउन लाइन पर मेमू ट्रेन आ रही थी। चरवाहे ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना गमछा निकालकर ट्रेन को धंसी हुई पटरी से पहले ही रोक दिया। इससे बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया।
इस संबंध में धरहरा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें एलसी गेट 20 के गेटमैन से पटरी धंसने की जानकारी मिली। उन्होंने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और पटरी की मरम्मत की गई। पटरी धंसने की वजह से इस रूट पर करीब 50 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
मालदा आनंद विहार एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस और एक मेमू ट्रेन को धरहरा में ही रोक दिया गया। इसके अलावा नई दिल्ली भागलपुर एक्सप्रेस, अभयपुर एवं लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस किऊल स्टेशन पर खड़ी रही।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…