Bihar

बिहार के स्वास्थ्य विभाग की 1339 भर्तियां रद्द, BPSC ने जारी किया आदेश, जून में निकला था विज्ञापन

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में निकली 1339 भर्तियों को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रद्द कर दिया है। इस मामले में बीपीएससी की ओर से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अन्तर्गत राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पतालों में 23 विभागों (स्पेशलिटी) के अधीन सहायक प्राध्यापक के कुल 1339 रिक्त पदों पर नियुक्त हेतु दिनांक- 20.06.2024 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-34/2024 MS 56/2024 को विभागीय पत्रांक- 649 (17), दिनांक 22.07.2024 के आलोक में तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1339 पदों की बहाली रद्द होने से अभ्यर्थियों को झटका लगा है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2024 से शुरू हुई थी। जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई तक bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते थे। फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 26 जुलाई ही है। लेकिन उससे पहले ही बीपीएससी ने परीक्षा रद्द कर दी है।

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी थीं?

एनाटॉमी – 49
एनेस्थेसिया – 99
बायो केमिस्ट्री – 48
डेंटल डिजीज – 23
ओप्थेल्मोलॉजिस्ट – 47
ईएनटी – 50
एफएमटी – 55
माइक्रोबायोलॉजी- 45
मेडिसिन – 119
ऑर्थोपेडिक – 59
गायनोकोलॉजी व ऑब्सटेट्रिक्स – 88

साइकेट्रिस्ट – 56
साइकोलॉजी – 46
फार्माकोलॉजी – 39
पीएसएम – 45
पाथोलॉजी – 57
पीडियाट्रिक – 74
पीएमआर – 41
रेडियोलॉजी – 64
डरमेटोलॉजी – 56
टीबी एंड चेस्ट – 67
जेरियाट्रिक्स – 36
रेडियोथेरेपी – 76

Avinash Roy

Recent Posts

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

2 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

16 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

16 घंटे ago