Bihar

स्लम बस्ती के घरों में अचानक दरवाजे खटखटाने लगे ACS एस सिद्धार्थ, बच्चों से पूछा स्कूल क्यों नहीं गए, अभिभावकों को भी लगाई फटकार

बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. एस सिद्धार्थ ने जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला है, तब से वे अपने तरीके से राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं. इसी सिलसिले में वे सोमवार को पटना के अदालतगंज स्लम बस्ती पहुंचे. जहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण करने के साथ ही बस्ती के घरों का भी दौरा किया. स्थानीय लोग किसी अधिकारी को बस्ती में देख चौंक गए. वहीं एस सिद्धार्थ भी स्कूल टाइम में बच्चों को अपने-अपने घरों में देख चौंक गए. जिसके बाद उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी.

बच्चों से पूछा- स्कूल क्यों नहीं गए

एस सिद्धार्थ ने घर या उस क्षेत्र में जितने भी बच्चे दिखे उनसे पूछा कि स्कूल क्यों नहीं जाते. बच्चों ने जवाब दिया- काम था. इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने बच्चों के अभिभावकों से भी सवाल करना शुरू किया. उन्होंने पूछा कि बच्चों को स्कूल क्यों नहीं भेजा, क्या परेशानी है और अगर कोई परेशानी नहीं है तो बच्चे स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि यह गलत है, अगर काम है तो क्या बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे, बच्चों को रोज स्कूल भेजें.

स्कूल का निरीक्षण भी किया

बस्ती में घूमने के बाद डॉ. एस सिद्धार्थ वहां के सरकारी प्राइमरी स्कूल पहुंचे. स्कूल का गेट बंद था जिसे खुलवाया गया. इसके बाद वे क्लासरूम में पहुंचे जहां पढ़ाई चल रही थी और बच्चों ने उन्हें गुड मॉर्निंग कहा. लेकिन क्लास में बैठे बच्चे यूनिफॉर्म में नहीं थे. इस पर अपर मुख्य सचिव ने शिक्षक से पूछा कि बच्चे यूनिफॉर्म में क्यों नहीं हैं. शिक्षक ने जवाब दिया कि बच्चों को पैसे दिए जाते हैं, लेकिन बनवाते नहीं हैं.

चेक किया बच्चों का होमवर्क

बच्चों से जब उनके ड्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गर्मी लग रही है. इस दौरान क्लासरूम में पंखा भी बंद था. जिस पर डॉ. एस सिद्धार्थ ने पूछा कि इतनी गर्मी में पंखा क्यों बंद है. शिक्षक ने जवाब दिया कि बिजली नहीं है. उन्होंने बच्चों की कॉपियां और होमवर्क भी चेक किया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

4 मिनट ago

अब समस्तीपुर में महज 10 रुपये में OPD सेवा, 650 बेड का SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

13 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

14 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

14 घंटे ago