Bihar

बिहार में शिक्षकों की तबादला नीति पर कमेटी की पहली बैठक आज, इसी महीने तैयार होगी पॉलिसी

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की नीति को लेकर बनी कमेटी की आज पहली बैठक हो रही है. इसी महीने पॉलिसी तैयार हो जाएगी. शिक्षा विभाग द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षकों के स्थानांतरण और सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों के पदस्थापन जैसे मुद्दों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा. शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन मामलों के अलावा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, अवकाश तालिका के निर्माण और बिहार शिक्षा सेवा के कैडर के पुनर्गठन पर भी रिपोर्ट देगी.

शिक्षकों की तबादला नीति पर बैठक:

कमेटी की रिपोर्ट को पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के पास भेजा जाएगा. वह इसकी समीक्षा कर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को समीक्षा के लिए भेजेंगे और उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. बिहार में 1.87 लाख नियोजित शिक्षक साक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिनका पदस्थापन किया जाना है. सभी को ट्रांसफर पॉलिसी का इंतजार है.

पति-पत्नी एक ही स्कूल में रह सकेंगे:

वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि दो से तीन सप्ताह में शिक्षकों के ट्रांसफर पॉलिसी का गाइडलाइन तैयार हो जाएगा. इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है और कमेटी ने काम भी करना शुरू कर दिया है. इस माह के अंत तक या नए महीने की शुरुआत में कमेटी की रिपोर्ट आ जाएगी.

“रिपोर्ट आने के बाद सरकार की योजना है कि इसी साल शिक्षकों का तबादला संभव हो सके. ट्रांसफर में जरूरतमंद शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी. पति-पत्नी अलग-अलग जगह पर यदि शिक्षक हैं तो किसी एक जगह पर दोनों आ जाएं, इस दिशा में काम होगा. इसके अलावा दिव्यांग शिक्षकों को भी ट्रांसफर में प्राथमिकता रहेगी.”- सुनील कुमार, मंत्री, शिक्षा विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago