Bihar

‘डेढ़-दो लीटर शराब जब्तकर पुलिस ऐसे दर्शाती है जैसे कुख्यात को पकड़ा लिया हो’, पटना HC ने अपहरण केस में लगाई फटकार

पटना हाई कोर्ट ने 11 महीने पहले भोजपुर जिले से लापता हुई एक नाबालिग लड़की का पता लगाने में असफल पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा की एकल पीठ ने सियाराम पासवान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में उपस्थित भोजपुर के एसपी को फटकार लगाई।

टिप्पणी यह कि मोबाइल और चेन स्नेचिंग के अपराधी अनियंत्रित हुए जा रहे हैं, वहीं डेढ़-दो लीटर शराब जब्त कर पुलिस ऐसा दर्शाती है जैसे कोई कुख्यात अपराधी पकड़ लिया हो। 2023 में नवंबर से गायब हुई नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण मामले में आरोपित याचिकाकर्ता सियाराम के पुत्र को बनाया है।

कोर्ट ने पूछा- बरामदगी के लिए क्‍या कदम उठाए?

कोर्ट ने भोजपुर के एसपी से पूछा कि लड़की की बरामदगी के लिए क्या कदम उठाए। एसपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, क्योंकि उनका स्थानांतरण पिछले महीने ही भोजपुर हुआ था। एसपी ने बताया कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं।

न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा ने कहा कि यह ठोस कदम नए एसपी के आने के बाद हुआ, उसके पहले पुलिस क्या कर रही थी? कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी कर पूछा कि ऐसी दक्षता वाले पुलिस अफसर अपराध नियंत्रित कैसे करेंगे! कोर्ट ने कहा कि दारोगा और हवलदार केवल शराब पकड़ने में अपनी दक्षता दिखाते हैं।

‘असंवेदनशील दारोगाओं के कारण ऐसे अपराध हो रहे हैं’

नाबालिगों का अपहरण, महिलाओं की सोने की चेन छीनने जैसे अपराध अनियंत्रित होते जा रहे और ऐसे अपराध असंवेदनशील दारोगाओं के कारण हो रहे हैं। शराबबंदी के मामलों को पढ़िए तो लगता है कि एक-दो लीटर शराब बरामद कर किसी हिस्ट्रीशीटर या कोई कुख्यात अपराधी पकड़ लिए हैं।

SP ने एक महीने में नाबालिग को ढूंढने की कही बात

भोजपुर एसपी ने एक महीने में अपहृत लड़की की बरामदगी का आश्वासन कोर्ट को दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ढिलाई बरतने वाले थानेदार और अनुसंधानकर्ता को जरूरत पड़ने पर निलंबित भी करेंगे।

कोर्ट ने हिदायत दी की यदि 26 अगस्त तक अपहृत लड़की बरामद होकर मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश नहीं की गई, तब अगली सुनवाई की तारीख को भोजपुर एसपी समेत संबंधित सभी पुलिस कर्मियों को हाई कोर्ट में उपस्थित रहना होगा। इस मामले की अगली सुनी 27 अगस्त को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

7 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago