Bihar

5 सितंबर तक सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों को मिल जाएगी पोस्टिंग, पटना में दिया जाएगा नियुक्ति पत्र, जानें डिटेल्स…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सक्षमता परीक्षा पास कर पिछले छह महीने से राज्यकर्मी बनने का इंतजार कर रहे नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार 15 अगस्त से लेकर पांच सितंबर तक उन्हें नए विद्यालयों में योगदान करा देगी. इसके पहले एक अगस्त से जिला स्तर पर उनकी काउंसलिंग करा लेने की तैयारी है. राज्यकर्मी बनने वाले नियोजित शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर शिक्षा विभाग की एक समिति निर्णय कर रही है. अगले सप्ताह तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

नीतीश कुमार ने की थी ये घोषणा

दरअसल, बीपीएससी से प्रथम चरण की शिक्षक बहाली का नियुक्ति पत्र बांटने वक्त ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामूली परीक्षा लेकर नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने की घोषणा की थी. फरवरी तक उनकी परीक्षा लेकर परिणाम भी जारी कर दिया गया है, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण विद्यालयों में उनकी पदस्थापना नहीं हो सकी.

जिला स्तर पर शिविर लगाकर होगी काउंसलिंग

इसके बाद केके पाठक का विभाग से तबादला हो जाने पर काउंसलिंग की जारी तिथि भी धरी की धरी रह गई थी. अब विभाग एक अगस्त से जिला स्तर पर शिविर लगाकर काउंसलिंग कराने की तैयारी में है.

पटना में दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

अगस्त में काउंसलिंग के बाद उन्हें पटना में बड़ा समारोह आयोजित कर राज्यकर्मी का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इसके बाद शिक्षक नए विद्यालयों में योगदान करेंगे. शिक्षा विभाग शिक्षकों की नए विद्यालयों में तैनाती को लेकर कुछ नियम बना रही है. इससे भी शिक्षकों ने राहत की सांस ली है.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

46 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago