Bihar

बिहार से रूठा मॉनसून, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, जानें कब से होगी बारिश

सावन से पहले मॉनसून बिहार से रूठा हुआ है. जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते का हाल ऐसा है कि लोग उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं. हालात यह है कि लोगों की तबियत भी बिगड़ रही है. आसमान बिल्कुल साफ और नीला दिखाई दे रहा है वहीं वातावरण में आद्रता बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार बिहार में मॉनसून बेहद कमजोर पड़ गया है. इस वजह से कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. समस्तीपुर में सामान्य से 48% कम बारिश दर्ज की गई है.

पटना का अधिकतम तापमान अपने सामान्य से लगभग 4°C अधिक है. अगले 48 घंटों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. 23 और 24 को बिहार के अनेक स्थानों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है. तब तक लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करते रहना करना पड़ेगा.

क्या है वर्षा का पूर्वानुमान

आज यानी 20 जुलाई को आसमान बिल्कुल साफ है और तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है. आज दिन भर उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है. इस वजह से दोपहर से लेकर शाम तक सतर्क रहें और पानी का भरपूर सेवन करते रहें. इस दौरान आज बिहार का अधिकतम तापमान 34°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है.

इसके अलावा मौसम को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. बिहार के इक दो जगहों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है. भारी बारिश या अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है.48 घंटों तक भीषण गर्मी का अटैक जारी है.

बारिश हुई कम, सूखे की आहट

लगभग आधा जुलाई बीत चुका है लेकिन बारिश का कुछ खास असर नहीं देखा जा रहा है. बाढ़ के लिए पहचाने जाने वाले उत्तरी बिहार में सूखे जैसे हालात की आहट है. इन क्षेत्रों में ऐसी स्थिति कभी-कभार ही देखे जाते हैं. सिंचाई के कृत्रिम साधनों से हो रही खेती के कारण किसानों पर आर्थिक भार सामान्य से कई गुना बढ़ता जा रहा है.

आईएमडी के अनुसार उत्तरी बिहार के समस्तीपुर में सामान्य से 48% कम, सहरसा में 48%, सारण में 47%, वैशाली में 46%, मधुबनी में 47%, मधेपुरा में 42%, दरभंगा में 45%, बेगूसराय में 36%, मुजफ्फरपुर में 37%, भागलपुर में 31%, पूर्णिया में 32%, सुपौल में 31% कम बारिश दर्ज की गयी है. ये सभी जिले खेती के लिहाज से बेहद संकटपूर्ण स्थिति में माने जा रहे हैं.

दक्षिण बिहार के रोहतास में 48 फीसदी, पटना में 42%, , नालंदा में 19%, जहानाबाद में 24% , गया और बक्सर में 17%, भोजपुर में 28%, भभुआ में 42%, औरंगाबाद में 21% वर्षा कम हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

2 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

6 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

7 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

8 घंटे ago