Bihar

‘रेल के डिब्बे चलते फिरते ताबूत बने, 13 दिनों में 7 हादसे’, लालू प्रसाद यादव ने जाहिर किया गुस्सा

झारखंड के चक्रधरपुर में हुए ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। हाल के दिनों में हुए रेल हादसों पर पूर्व रेलमंत्री और आजरेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चिंता जताई है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा- ’13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो। रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।’

स्पेशल ट्रेन से भेज जा रहे यात्री

उधर, दुर्घटना स्थल पर राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह सुबह 12810 हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना ग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना सुबह 3.43 मिनट पर हुई। मौके पर तुरंत ही राहत और और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत यात्रियों को बस से चक्रधरपुर स्टेशन ले जाया जा चुका है। वहीं बाकी, 20 प्रतिशत यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से चक्रधरपुर भेजा गया है।

स्पेशल ट्रेन 10.30 AM बजे यात्रियों को लेकर चक्रधरपुर से रवाना हुई

सीपीआरओ ने कहा कि इस दुखद ट्रेन दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं एक यात्री की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है। अन्य चार घायल हैं। सभी यात्रियों के लिए उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यह स्पेशल ट्रेन सुबह 10.30 बजे यात्रियों को लेकर चक्रधरपुर से रवाना हुई।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी जताया दुख

इस दुखद ट्रेन दुर्घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट किया। जिसमें सिंहभूम और सरायकेला के डीसी को टैग किया। उन्होंने लिखा कि ट्रेन दुर्घटना में घायल यात्रियों तक हर मदद पहुंचाई जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यों इसकी सूचना तुरंत दी जाए। इस पर डीसी के द्वारा जवाब में कहा कगा कि खरसांवा प्रखण्ड अंतर्गत पोटो बेड़ा गांव के समीप ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिला प्रशासन सरायकेला खरसांवा द्वारा राहत बचाव कार्य एवं हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम सभी आवश्यक सहयोग प्रदान के संबंध में सरायकेला खरसांवा जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago