Bihar

अब विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों को बिहार सरकार हर महीने देगी 4-4 हजार रुपए, शिक्षा एवं पोषण में मिलेगी मदद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के दो बच्चों की पढ़ाई एवं पालन पोषण के लिए बिहार सरकार आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. इस योजना के तहत विधवा एवं तलाकशुदा महिला के दो बच्चों को प्रत्येक महीने 4-4 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. ऐसे प्रत्येक परिवार में अधिकतम दो बच्चे हीं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन, बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है. सरकार का उद्देश्य है ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का मदद करना है जिनके सिर पर पिता का साया नहीं है.

विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को बिहार का मूल निवासी होना जरूरी

सामाजिक कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं. बिहार सरकार में समाजिक कल्याण मंत्री मदन साहनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की ज्यादा से ज्यादा विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं को इस योजना से आर्थिक मदद मिल सके. ताकि बच्चे शिक्षा एवं पोषण से वंचित नहीं रहे. इसके लिए महिला बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए.

इन दस्तावेजों की जरूरत

मंत्री ने आगे बताया कि इस योजना के तहत जो होगी वो सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी. जब महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करेंगी उस समय महिलाओं को विधवा या तलाकशुदा होना का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है. बच्चों की उम्र से संबंधी सर्टिफिकेट और निवास प्रमाण पत्र भी देना अनिवार्य है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

42 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

21 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago