Bihar

प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने हाथ की नस काटी, प्रेमी के घर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के भागलपुर जिले में गुरुवार को प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सुल्तानगंज की नवादा पंचायत के एक गांव में प्रेमिका अपनी मां के साथ प्रेमी के घर पर पहुंच गई। प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर के बाहर खूब हंगामा किया। जब वह नहीं माना तो उसने अपनी हाथ की नस काट दी। आनन-फानन में इलाज के लिए लड़की को रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह पुराना मामला है और लड़की का कहना था कि लड़के ने पूर्व में उसके साथ शादी की और इस लिहाज से वह उसकी पत्नी है। लेकिन लड़के वाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

लड़की एक होटल में की गई शादी के प्रमाण के साथ प्रेमी के दरवाजे के बाहर मां के साथ धरने पर बैठ गई। देर शाम तक प्रेमी के परिजन एवं पुलिस के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोगों ने प्रेमिका को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

हंगामा बढ़ता देख प्रेमी के परिजन ने दरवाजा बंद कर लिया। प्रेमिका ने बताया कि दो साल पूर्व उस लड़के से थाना में मुलाकात हुई थी। वह वहां प्राइवेट चालक था। हम दोनों ने होटल में शादी की थी और पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह मुझे रखने से इनकार कर दिया तो पहले मैं महिला आयोग गई। बाद में 5 मई को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का केस महिला थाना में किया था। लड़का उसे पत्नी बता कर कोर्ट से बेल ले रहा है।

सूचना पर पहुंची महिला थाना प्रभारी किरण सोनी ने भी समझाने की कोशिश की। इसी दौरान प्रेमिका को लगा कि उसे जबरन उठाकर ले जाएंगे। फिर उसने अपने हाथ का नस काट ली। उसे रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया। जहां से मायागंज रेफर किया गया। महिला पुलिस के साथ अस्पताल भेजा गया।

महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका के बीच मामला कोर्ट में लंबित है। युवती को समझाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उसने पूर्व से अपने मोबाइल में रखी ब्लेड निकाल कर हाथ की नस काट दी। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago