Bihar

पटना से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु की फ्लाइट आज भी रद्द, सर्वर में गड़बड़ी का दूसरे दिन भी असर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी के ठीक होने के बाद शुक्रवार को बेपटरी हुई विमान सेवाओं का असर शनिवार को भी दिखा। शनिवार को पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाली इंडिगो की 6 फ्लाइट रद्द रहीं। रद्द विमानों में इंडिगो की पटना-कोलकाता-पटना, पटना-दिल्ली-पटना और स्पाइस जेट की बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु उडानें शामिल हैं।

विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को विमानों के रद्द होने की सूचना संपर्क माध्यमों से दे दी गई थी। फिर भी महीने भर पहले से बुकिंग कराकर इंतजार कर रहे यात्रियों को विमानों के रद्द होने से असुविधा हुई। इधर, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 673 मुंबई पटना 22 मिनट की देरी से आई। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई6223 हैदराबाद पटना 25 मिनट की देरी से आई। उड़ान संख्या 6ई895 कोलकाता पटना आधे घंटे की देरी से आई। विमान संख्या एसजी 8471 पटना दिल्ली एक घंटे 45 मिनट की देरी से आई।

ममता कालिया समेत कई यात्रियों का लगेज फंसा

सर्वर में गड़बड़ी का असर की वजह से यात्रियों के लगेज भी फंस रहे है। किसी यात्री का लगेज देर से पटना पहुंचा तो किसी विमान में यात्री पहुंच गए लेकिन उनका सामान नहीं पहुंचा। पटना में एक विशेष आयोजन में पहुंची साहित्यकार ममता कालिया का लगेज भी पटना में देरी से पहुंचा।

पटना की आठ उड़ानें रद्द, 24 विमान देरी से आए और गए

इससे पहले शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के चलते पटना एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थीं। इनमें पटना से बेंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई के बीच चलने वाले विमान शामिल हैं। साथ ही लगभग 24 विमान पटना देरी से आए और गए। विमानों की लेटलतीफी 50 मिनट से ढाई घंटे तक रही। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड पति का खेल बेनकाब, 34 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर की मारपीट

मधेपुरा में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी…

4 घंटे ago

नीतीश सरकार ने लखीसराय डीएम को पद से हटाया, धान खरीद में गड़बड़ी के बाद मिथिलेश मिश्र का ट्रांसफर

बिहार की नीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम (जिलाधिकारी) मिथिलेश मिश्र को पद से हटा…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा जी को 7,000 रुपये पड़े भारी, जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए SI अनिल सिंह

बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस…

8 घंटे ago

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…

11 घंटे ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

12 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

14 घंटे ago