Bihar

पटना METRO कॉरिडोर-2 की सुरंगों की खुदाई 45 प्रतिशत पूरी, सात स्टेशन रहेंगे अंडरग्राउंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना मेट्रो के कोरिडोर-दो (पटना स्टेशन-न्यू आइएसबीटी) पर एलिवेटेड के साथ अंडरग्राउंड रूट पर भी काम तेजी से जारी है। पटना मेट्रो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस कोरिडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए सुरंगों की खोदाई का 45 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय से गांधी मैदान के बीच दो टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) के जरिए मेट्रो सुरंग की खोदाई की जा रही है। इसके अलावा गांधी मैदान से आकाशवाणी स्टेशन तक भी दो टीबीएम से भूमिगत सुरंग की खोदाई हो रही है।

राजेंद्रनगर से मेट्रो रेल हो जाएगी अंडरग्राउंड :

कॉरिडोर-दो में कुल 12 मेट्रो स्टेशन हैं। इसमें न्यू आइएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पांच स्टेशन एलिवेटेड हैं, जो प्रायोरिटी कोरिडोर का हिस्सा हैं। इसके आगे पटना जंक्शन तक सभी सात मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड है। मलाही पकड़ी के बाद राजेंद्रनगर से मेट्रो रेल भूमिगत हो जाएगी।

इसके लिए मोइनुलहक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक डेढ़ किमी लंबी मेट्रो की दोहरी सुरंग की खोदाई का काम मई में ही पूरा हो चुका है। इसके बाद विश्वविद्यालय के आगे वाया पीएमसीएच, गांधी मैदान तक खोदाई चल रही है।

गांधी मैदान से आकाशवाणी के बीच सुरंग की खोदाई का काम अगले तीन से चार माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसमें एक टीबीएम मशीन आकाशवाणी स्टेशन के करीब पहुंच गई है, जबकि दूसरी टीबीएम मशीन जेपी गोलंबर के पास तक पहुंची है। यह मेट्रो सुरंग ही आकाशवाणी से आगे डाकबंगला चौराहा होते हुए बुद्ध स्मृति पार्क तक जाएगी।

सबसे अंत में राजेंद्रनगर में तैयार होगी मेट्रो सुरंग :

कोरिडोर-दो में सबसे आखिरी में राजेंद्रनगर इलाके में मेट्रो सुरंग की खोदाई की जाएगी। मेट्रो अधिकारियाें के अनुसार, गांधी मैदान के पास खोदाई का काम पूरा होने के बाद वहीं टीबीएम मलाही पकड़ी से वाया राजेंद्रनगर मोइनुलहक स्टेडियम को जोड़ने वाली सुरंग की खोदाई करेगी। इसके जुड़ने के बाद कोरिडोर-दो का एलिवेटेड और अंडरग्राउंड हिस्सा एक दूसरे से जुड़ जाएगा।

कोरिडोर- 2 : (पटना स्टेशन-न्यू आइएसबीटी)

अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन : पटना स्टेशन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, विश्वविद्यालय, मोइनुलहक स्टेडियम, राजेंद्रनगर।

एलिवेटेडे मेट्रो स्टेशन : मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और न्यू आइएसबीटी।

Avinash Roy

Recent Posts

30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, समस्तीपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से…

8 मिनट ago

मेरे पिता ने जो 20 साल में किया…, जदयू जॉइन करने के बाद क्या बोले नीतीश के बेटे निशांत कुमार

निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय…

2 घंटे ago

नीतीश के बेटे निशांत की राजतिलक! शाही स्वागत के लिए पहुंचे हाथी-घोड़े, JDU ऑफिस के बाहर जबर्दस्त गहमागहमी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक तौर पर जेडीयू का…

3 घंटे ago

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…

6 घंटे ago

उजियारपुर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…

6 घंटे ago

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…

7 घंटे ago