समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दृष्टि IAS के बाद पटना वाले ‘खान सर’ का कोचिंग सेंटर भी बंद, इन पर भी कसा शिकंजा

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान (Rau’s IAS Delhi) की लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। इसके बाद कोचिंग सेंटरों की जांच तेज हो गई है। इसी बीच, पटना प्रशासन ने खान स्टडी सेंटर को भी नियमों का पालन नहीं करने की वजह से बंद कर दिया है। यह कोचिंग सेंटर फैजल खान या कहें खान सर के स्टडी ग्रुप के अंदर आता है। इसके अलावा और भी कई दर्जनों संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

पटना सदर के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर के मुताबिक, यह एक्शन या तो रजिस्ट्रेशन ना होने या बिल्डिंग में दूसरे नियम का पालन नहीं करने की वजह से लिया गया है। यह सब उस समय हो रहा है जब प्रशासन ने दिल्ली के राव कोचिंग के बेसमेंट में तीन उम्मीदवारों की मौत के बाद तीन हजार कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू की है।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

इन इलाकों में की गई कार्रवाई

पटना के निचले इलाकों में आने वाले कोचिंग सेंटरों पर एक्शन लिया गया है। इनमें महेंद्रू, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, अगम कुआं और कुम्हरार शामिल है। यहां पर अक्सर बाढ़ का खतरा बना ही रहता है। वे स्टूडेंट्स को मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरी कप्टीटेटिव एग्जाम की तैयारी करवाते हैं। बोरिंग रोड पर मौजूद केएसजी इंस्टीट्यूट की जांच की जा रही है। पटना प्रशासन ने केएसजी के दो अन्य कोचिंग सेंटरों को थोड़ा समय दे दिया है।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक पुराने पटना के इलाकों जैसे नया टोला से लेकर भिखना पहाड़ी तक के 30 कोचिंग सेंटरों की जांच की है और पाया है कि कई कोचिंग सेंटरों में भीड़भाड़ है। कुछ के पास फायर एनओसी नहीं है। कुछ सेंटर रजिस्टर नही है। खान सर की दो कोचिंग क्लासों ने कुछ कागजात जमा करने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जब तक ये सेंटर नियमों का पालन नहीं करते, तब तक वे बंद रहेंगे।

IMG 20230728 WA0094 01

छह सदस्यों की बनाई टीम

इससे पहले पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रशासन ने छह सदस्यीय टीम गठित की है। इनका काम कोचिंग सेटरों के रजिस्ट्रेशन, बिल्डिंगों के लिए नियम और फायर एग्जिट समेत इमरजेंसी से निपटने की तैयारी की जांच करना है। इस टीम का नेतृत्व एक सब डिविजनल अधिकारी, सब डिविजनल फायर बिग्रेड अधिकारी, एक नगरपालिका अधिकारी, एक सर्किल अधिकारी और संबंधित थाने के प्रभारी शामिल होंगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में फेमस राव आईएएस स्टडी सर्किल में तीन यूपीएससी कैंडिडेट्स की मौत के बाद मेयर शैली ओबेरॉय ने पूरे शहर में बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग सेंटरों और बिल्डिंग के नियमों का पालन नहीं करने को लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच लोगों को अरेस्ट किया है। बता दें कि मुख्य सचिव ने मंत्री आतिशी को जांच रिपोर्ट भी सौंपी है।

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150