लगता है कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को बिहार में महागठबंधन रास नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होने कांग्रेस को बड़ी नसीहत दे डाली है। और ऐसा बयान दिया है शायद महागठबंधन को रास न आए। पप्पू यादव का कहना है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस को अकेले लड़ना चाहिए। क्योंकि जबतक गठबंधन में रहेगी तब तक तीसरे विकल्प की गुंजाइश नहीं रहेगी।
पप्पू यादव ने कहा कि अब कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए। कांग्रेस अगर अकेले चलने का निर्णय लेती है तो मैं आपको गारंटी के साथ कह सकता हूं कि सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। लोकसभा और विधानसभा की राजनीति बिल्कुल अलग है। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि जब तक कांग्रेस आरजेडी के साथ गठबंधन में रहेगी, तब तक एक नए विकल्प की उम्मीद आप नहीं कर सकते हैं। लोग एक नए विकल्प की अपेक्षा रखते हैं और उसमें कांग्रेस को बिना जाति-धर्म की पार्टी के रूप में देखते हैं।
वहीं प्रशांत किशोर पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वो बहुत पढ़े लिखे और एंबीसियस आदमी हैं। उन्होंने अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को इक्ट्ठा किया है, जिन्होंने बिहार को बुरी तरह लूटा है। बड़े-बड़े बालू-शराब के माफियाओं को किसी पार्टी का टिकट नहीं मिल रहा है तो वो प्रशांत जी के साथ चले जा रहे हैं। निश्चित रूप से दो पार्टियों के बीच में अगर कोई तीसरी पार्टी ये कहेगी कि हम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाते हैं, हमारे पास बहुत पैसा है, हम विधायक बनाने के लिए भी तैयार हैं। तो जो लोग बेरोजगार बैठे हैं वो प्रशांत किशोर के साथ जुड़ गए हैं।
आपको बता दें बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है। लोकसभा आरजेडी और वाम दलों के साथ मिलकर लड़ा था। हांलाकि महागठबंधन कोई खास करिश्मा कर सका था। लेकिन 2019 के मुकाबले सीटों में इजाफा हुआ है। और अब बिहार विधानसभा चुनाव भी आरजेडी के साथ ही लड़ेगी। वहीं इंडिया अलायंस क नेतृत्व करने वाली पार्टी कांग्रेस देश की दूसरी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है। और गठबंधन का फायदा भी हुआ है। ऐसे में पप्पू यादव के इस बयान को कांग्रेस किस तरह लेती है। ये देखने वाली बात होगी।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…