Bihar

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद एक्शन में पटना प्रशासन, खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची जांच टीम, जानिए फिर क्या हुआ?

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में भी प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। राजधानी में चल रहे सभी बड़े-छोटे लगभग 20 हजार कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में छह टीमें गठित की। इसी कड़ी में आज पटना स्थित खान सर कोचिंग सेंटर जांच पहुंची। और खान सर से कोचिंग के बारे में डिटेल ली। इसके अलावा ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर भी जांच टीम पहुंची।

इस दौरान एसडीएम पटना श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने बताया कि मंचवाटोली से भिकना पहाड़ी इलाके में जांच की। इस दौरान खान सर और ज्ञान बिंदु कोंचिग सेंटर भी पहुंचे। दोनों ही कोचिंग सेंटर ने संबंधित सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ वक्त मांगा है। एसडीएम ने बताया कि कम जगह में ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। कई संस्थानों के पास फायर सेफ्टी के इंतजाम सही नहीं है, फायर एनओसी भी नहीं है। उन्होने बताया कि इस दौरान बिल्डिंग बायलॉज, फायर सेफ्टी नॉर्म एनओसी, कोचिंग के रजिस्ट्रेशन जैसे तमाम बिंदुओं की जांच कर रहे हैं।

पटना के जिलाधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हुई घटना को देखते हुए यहां भी सतर्कता जरूरी है, इसीलिए अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों की जांच करने का आदेश दिया गया है। छह टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों का नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। टीम में संबंधित नगर परिषद या नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड या अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को शामिल किया गया है।

प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र में मंगलवार से जांच कार्य शुरू करेगी। दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रिपोर्ट में यदि कोचिंग संस्थान मानक के अनुरूप नहीं मिले तो उन्हें बंद किया जाएगा। डीएम ने बताया कि समय-समय पर कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए गाइडलाइन जारी की जाती है। एक बार सभी की नए सिरे से जांच करना जरूरी है।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

कोचिंग संस्थान का रजिस्ट्रेशन है या नहीं, संस्थान में आग से बचाव के लिए क्या उपाय हैं

बिल्डिंग में जाने और आने के लिए किस प्रकार के रास्ते हैं, आपदा की स्थिति में भवन से निकलने के लिए क्या व्यवस्था है

कोचिंग संस्थान में कितने छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, यदि भवन में बेसमेंट है तो उसकी क्या स्थिति है

बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार भवन का निर्माण हुआ है या नहीं

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

7 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

8 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

15 घंटे ago