Bihar

सिवान में ओसामा शहाब के घर पर बंगाल पुलिस की छापामारी, डकैती से जुड़ा है मामला

सिवान के नगर थाना क्षेत्र के नई किला स्थित ओसामा शहाब के घर पर बुधवार की दोपहर बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी की। छापामारी टीम ने ओसामा शहाब के घर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी और सर्च अभियान शुरू किया।

इस दौरान सादे लिबास में और वर्दी धारी पुलिस को ऑटोमेटिक हथियार के साथ देख स्थानीय लोग सन्न रह गए। छापामारी के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं हो, इसको लेकर अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई।

देखते ही देखते काफी संख्या में ओसामा समर्थकों की भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई, लेकिन पुलिस को देख सभी चुप्पी साधे रहे। सभी लोग अपने स्तर से छापामारी की जानकारी लेने में जुट गए।

बंगाल से भागकर सिवान आए थे अपराधी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। उस घटना में एक अपराधी शामिल था, जिसके बंगाल से भागकर बिहार के सिवान स्थित ओसामा शहाब के घर पर छिपे होने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद बंगाल पुलिस एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ उक्त बदमाश की गिरफ्तारी को पहुंची थी। छापामारी के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।

इधर, ओसामा शहाब के घर के पीछे आसी नगर में भी सर्च अभियान चलाया गया। सूचना प्रेषण तक सर्च अभियान जारी था। बता दें कि यह घर राजद के पूर्व सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन का है और यहां उनकी पत्नी हेना शहाब भी रहती हैं। छापामारी को लेकर किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago