बिहार के दरभंगा में आयोजित मुहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। इसके वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का फिलिस्तीन का झंडा जोर-जोर से लहरा रहा है और जोर-जोर से चिल्ला भी रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कराना चाह रहा है। लिहाजा इसका वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मोहर्रम की जुलूस निकाली गई थी।
मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा
दरभंगा में मुहर्रम को लेकर नुमाइशी खेलों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट मुहल्ले में एक लड़के की ओर से फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। झंडा लहराए जाने की पुष्टि खुद जिला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष की ओर से की गई। मुहर्रम की जुलूस में इस्लामिक झंडे के साथ फिलिस्तीन का झंडा लहराते युवक का वीडियो है।
मुहर्रम कमेटी कार्यालय के सामने की घटना
जानकारी के मुताबिक मुहर्रम के पहले दिन यानी सोमवार को मिट्टी लाने की रस्म के दौरान ये जुलूस निकाला गया था। इसका आयोजन दरभंगा जिला मुहर्रम कमेटी की ओर से किया गया था। किला घाट स्थित जिला मुहर्रम कमेटी कार्यालय के सामने जुलूस में शामिल एक लड़का इस्लामिक झंडे के साथ फिलीस्तीन का झंडा भी लहराने लगा।
दरभंगा एसएसपी ने जांच के आदेश
हालांकि, मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष का दावा है की जैसे ही उनकी और कमेटी वालों की नजर पड़ी उस युवक के हाथ झंडे को छीनकर जब्त कर लिया गया। जिला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान ने कहा कि नजर पड़ते ही झंडे को जब्त कर लिया गया था। ये घटना मुहर्रम के पहले दिन मिट्टी लाने के रस्म के दौरान की है। उन्होंने कहा की झंडा लहराने वाले युवक की भी पहचान कर ली गई। इस मामले पर एससपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच के आदेश दे दिए है। इसकी जांच का जिम्मा सदर डीएसपी अमित कुमार को दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि जांच के बाद दोषी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…