Samastipur

समस्तीपुर: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की जमकर पि’टाई, इलाज के दौरान मौ’त 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत के कुमैया गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हरे कृष्ण साह के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि 10 जुलाई की संध्या को शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हुई थी। इसके बाद मामला बिगड़ने लगे।

इस दौरान चार-पांच युवकों ने मिलकर छोटू की बेरहमी से पिटाई की। अंदरूनी चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे जंदाहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को दयनीय देखते हुए हाजीपुर रेफर किया गया। हाजीपुर में मोटी रकम खर्च करने के बावजूद उसका स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बड़े पैमाने पर लोग मृतक के घर पहुंचे। जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही थी। इसी बीच हलई थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई रंगलाल साह आदि ने लोगों को समझाते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का बताना है कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। परिजन आवेदन देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

56 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago