वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिये कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा कि दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंसर कि दवाएं इससे सस्ती हो जाएंगी।
वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर भी टैक्स घटाने की घोषणा की है। इसके अलावा सोलर पैनल और सोलर सेल भी सस्ते होंगे। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना सस्ता पड़ेगा।
मोबाइल फोन्स होंग सस्ते
मोबाइल फोन इंडस्ट्री पर वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीएस और मोबाइल चार्जर्स पर बीसीडी को 15 फीसदी घटाने का प्रस्ताव करती हूं।’ वित्त मंत्री ने साथ ही कहा कि जीएसटी से आम आदमी को फायदा हुआ है। साथ ही सरकार के राजस्व में भी इजाफा हुआ है।
सोना-चांदी खरीदना होगा सस्ता
वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 फीसदी तक घटाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने स्टील और कॉपर पर उत्पादन लागत घटाने के लिये कदम उठाया है। फेरो निकल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बीसीडी घटाया जाएगा। ऑक्सीजन फ्री कॉपर पर बीसीडी को हटाया जाएगा।
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…
समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…
बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…