Bihar

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को मांझी ने किया खारिज, कहा- नीतीश कुमार पत्थर पर कितना भी माथा पटक लें नहीं पूरी होगी यह मांग

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार पत्थर पर कितना भी माथा पटक ले लेकिन मांग पूरी नहीं होने वाली है। हाजीपुर में खादी उद्योग के कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया।

बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने वाले नेताओं को मांझी ने यह सलाह दी है कि पत्थर पर सिर नहीं पटके इसका कोई फायदा होने वाला नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग और इससे जुडी राजनितिक हलचल एक बार फिर से तेज होती दिख रही है। अपनी पुरानी राजनितिक मांग को लेकर जहां नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने हलचल तेज कर दी है, तो चिराग पासवान ने भी विशेष दर्जे की मांग का समर्थन कर दिया है.

लेकिन इन सबसे इतर बिहार में NDA के साथी जीतन राम मांझी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने वाले नेताओ को मांझी ने यहां तक कह दिया कि बिहार को विशेष दर्जे की मांग करना पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। मांझी ने विशेष दर्जे की मांग करने वाले बिहारी नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि ये ठीक नहीं है।

हाजीपुर में खादी उद्योग के एक कार्यक्रम में पहुंचे जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज करते हुए कहा की बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बेमानी है। मांझी ने साफ़ किया की नीति आयोग ने ये साफ़ कर दिया कि किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पत्थर पर सिर पटकने जैसा है इसलिए इस तरह की मांग करना उचित भी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

5 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

13 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

14 घंटे ago