Bihar

हार में भी जीत देख रहे हैं BJP नेता! रुपौली के नतीजे पर बोले विजय सिन्हा- ‘JDU के करीबी नेता हैं शंकर सिंह’

बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे ने NDA और महागठबंधन को तगड़ा झटका दिया है. इस सीट से निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है. रुपौली में निर्दलीय की बाजी मारने पर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रुपौली की जनता ने आरजेडी और पूर्णिया के बड़बोले सांसद को नकार दिया है.

‘जेडीयू के ही करीबी हैं निर्दलीय उम्मीदवार’:

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “रुपौली विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय शंकर सिंह जेडीयू के ही करीबी हैं. रुपौली में लड़ाई निर्दलीय और NDA उम्मीदवार के बीच ही लड़ाई थी. जनता ने जो फैसला दिया है वो स्वीकार है.”

‘आरजेडी और पप्पू यादव को जनता ने नकारा’:

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “रुपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से एक बात पूरी तरह से साफ हो गयी है कि रुपौली की जनता ने आरजेडी को नकार दिया है. साथ ही इलाके के बड़बोले सांसद को भी रुपौली की जनता ने नकार दिया है.”

रुपौली में निर्दलीय सब पर भारीः

इधर रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने जेडीयू और आरजेडी कैंडिडेट को धूल चटा कर जीत दर्ज कर ली है. निर्दलीय शंकर सिंह ने इस उपचुनाव में जेडीयू के कलाधर मंडल को 8 हजार से भी अधिक वोटों से मात दी. जबकि आरजेडी की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं.

पूर्णिया से भी हारी थीं बीमा भारतीः

बता दें कि 2020 में रुपौली विधानसभा सीट से जेडीयू कैंडिडेट के तौर पर जीतने वाली बीमा भारती ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू और विधायक पद से इस्तीफा देकर आरजेडी ज्वाइन की थी. जिसके बाद आरजेडी ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया था, लेकिन बीमा भारती वहां भी तीसरे स्थान पर रही थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

9 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

9 घंटे ago