बिहार विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। आज सेशन का तीसरा दिन है। तीसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने सदन में आरक्षण के मुद्दे पर जमकर बवाल किया। विपक्ष की नारेबाजी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। नीतीश कुमार ने गुस्से-गुस्से में राजद की महिला विधायक को फटकार लगा दी।
नीतीश कुमार को आया गुस्सा!
राजद की विधायक रेखा देवी अन्य विपक्षी विधायकों के साथ नए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहीं थीं। इसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Angry Video) भड़क उठे। उन्होंने कहा, “अरे तुम महिला हो… कुछ जानती नहीं हो”।
‘नीतीश कुमार महिला विधायिका को अपमानित कर रहे’
महिला विधायक पर नीतीश कुमार के दिए बयान को लेकर अब सियासत भी होने लगी है। राजद सिवान ने एक्स हैंडल पर लिखा- “नीतीश कुमार जी एक महिला विधायिका को कैसे अपमानित कर रहें देखिए! महिला हो… कुछ जानती हो… चुप रहो…”।
‘नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए’
राजद ने आगे लिखा, “भला ये मुख्यमंत्री की भाषाशैली होनी चाहिए? महिला विरोधी नीतीश को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि महिला आयोग इसका स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी”।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…