Bihar

किशनगंज में गिरा मौसम विभाग का डिवाइस, पहचान से पहले बॉर्डर तक हड़कंप मच गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के किशनगंज जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दिघलबैंक प्रखंड के खाड़ीटोला में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब अचानक से आसमान से एक बैलून फट कर गिरा जिसके साथ मेड इन कोरिया निर्मित एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस भी था। सीमावर्ती ईलाके में इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के गिरने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं किसी ने इसकी जानकारी दिघलबैंक थाने को दी।

ग्रामीणों के सूचना पर दिघलबैंक थाना पुलिस ने उपकरण को कब्जे में लेकर तुरंत हीं वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी और जांच में जुट गई । इधर उपकरण गिरने के खबर के बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सभी एसएसबी कैम्प में तैनात जवान भी अलर्ट हो गए। हालांकि बाद में मौसम विज्ञान विभाग का छोड़ा गया बैलून एवं डिवाइस की पुष्टि होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग के जलपाईगुड़ी सेंटर से मंगलवार की सुबह इसे मौसम संबंधी शोध के लिए छोड़ा गया था। लेकिन आसमान में बैलून के फट जाने के कारण वह डिवाइस किशनगंज जिले के दिघलबैंक पंचायत के खाड़ीटोला गांव में आ गिरा। जिससे कुछ वक्त के लिए ग्रामीणों से लेकर प्रशासन भी सकते में आ गया। हालांकि डिवाइस की जांच होने के बाद पता लगा कि डिवाइस मौसम विभाग का था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

6 घंटे ago