Bihar

बिहार: खुले में पेशाब कर रहा था कलेक्ट्रेट का कर्मचारी; तभी आ धमके DM साहब, और फिर….

बिहार के मधेपुरा जिले में खुले में पेशाब करना एक सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ गया। इस मामले में उसे नोटिस भेजा गया है। और अगर 24 घंटे में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल ये मामला मधेपुरा के जिला कलेक्ट्रेट का है। जहां ऑफिस अटेंडेंट नंदन कुमार को सरकारी आवासीय परिसर में खुले में पेशाब करते वक्त डीएम विजय प्रकाश मीणा ने देख लिया। घटना 27 जून की बताई जा रही है।

जिसके बाद स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पर्यावरण प्रोटोकॉल का उल्लंघन और खुले में पेशाब करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। मधेपुरा कलेक्ट्रेट में जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज कुमार घोष द्वारा जारी किए गए लेटर में कहा गया है कि इससे संभावित स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा हुआ है। साथ ही सरकारी आवासीय क्षेत्र में इस तरह के व्यवहार में शामिल होकर, आपने न केवल पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन किया है बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के नियमों को तोड़ा है।

खुले में पेशाब करने के मामले में जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि नंदन कुमार की हरकतें बिहार सेवा संहिता के प्रावधानों के विपरीत थीं। उन्हें नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

नोटिस की प्रतियां मधुपुरा जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों और कर्मचारियों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए जारी की गईं है। इसके अलावा, औपचारिक रिकॉर्ड और आगे के निर्देशों के लिए एक कॉपी डीएम को भेज दी गई है। हालांकि डीएम विजय प्रकाश मीणा ने इस रिपोर्ट के दाखिल होने तक न तो फोन कॉल का जवाब दिया और न ही व्हाट्सएप संदेशों का जवाब दिया। इस बीच, मधेपुरा जिला प्रशासन द्वारा संबंधित कर्मचारियों को दिया गया स्पष्टीकरण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और कई तरह के कमेंट्स भी भी सामने आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago