वीआईपी सुप्रीमो नीतीश कुमार की सरकार में मत्स्य विकास एवं पशुपालन मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपित इस कांड की परत खोलेगा। गत 17 जुलाई को गिरफ्तार किये गए मुख्य आरोपित बिरौल थाने के अफजला निवासी शफीक अंसारी के पुत्र काजिम अंसारी को शनिवार को बिरौल कोर्ट ने पुलिस को दो दिनों के रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में तीन अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
काजिम को चार दिनों के रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बिरौल कोर्ट में अर्जी दी थी। अर्जी मिलने के बाद कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग की थी। इसके बाद घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने शाम में ही केस डायरी कोर्ट में समर्पित कर दी थी। शनिवार की देर शाम में कोर्ट ने काजिम को पुलिस को रिमांड पर सौंपा। इसकी पुष्टि बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने की है। इधर, शुक्रवार को गिरफ्तार किये गए तीनों आरोपितों को शनिवार को बिरौल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर तीनों को जेल भेज दिया।
बता दें कि जीतन हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपित काजिम अंसारी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी थी। शुक्रवार को अन्य तीन आरोपितों घनश्यामपुर थाने के जिरात गांव के मो. सितारे, छोटे लहेरी और मो.आजाद को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधानक सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में घनश्यामपुर थाने की पुलिस तीनों आरोपितों को लेकर कोर्ट पहुंची। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या गत सोमवार को घनश्यामपुर थाने के जिरात गांव स्थित उनके आवास पर चाकू से गोदकर कर दी गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर पर 30 जगहों पर चाकू से वार किया गया था। पुलिस को अनुमान था कि हत्यारों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को घटनास्थल के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढ़े में फेंक दिया गया होगा। डीआईजी बाबूराम के निर्देश पर दमकल लगाकर गड्ढ़े से पानी निकाला गया, लेकिन वहां से चाकू बरामद नहीं हो सका।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने…
समस्तीपुर : प्रभात हॉस्पिटल परिसर में रविवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य सह अति पिछड़ा…
समस्तीपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को…
समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शुक्रवार की शाम बरामद शराब लदी…
भोजपुर जिले के शाहपुर से भाजपा विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश रंजन ओझा की सुरक्षा…