Bihar

शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन, पटना के DEO और DPO पर गिरी गाज, क्या है मामला?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केके पाठक के बाद बिहार के शिक्षा विभाग के एसीएस बनाए गए एस सिद्धार्थ सरकारी स्कूलों में पठन पाठन और अन्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जहां गड़बड़ियां मिलती हैं उन्हें ठीक किया जाता है और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाती है। ताजा मामला पटना से है जहां दो बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। पटना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अरुण कुमार मिश्रा को कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव को मिली शिकायतों के बाद कार्य में अनियमितता को लेकर साक्ष्य मिले थे। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी से पर्यवेक्षण संबधी दायित्वों की चूक के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

15 जुलाई को डीईओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। इसमें पदस्थापित लिपिकों द्वारा शिक्षक- शिक्षिकाओं से प्राप्त मातृत्व अवकाश और बकाया वेतन आदि के भुगतान से संबंधित संचिकाओं की जांच की गई। जांच में डीईओ कार्यालय से स्थानांतरण होने के बावजूद प्रतिस्थानी लिपिकों को पदभार नहीं सौंपने सहित अन्य आरोप में लिपिक दिलीप कुमार और गोपाल कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं, ऐसे ही आरोप में लिपिक सुनील कुमार को भी निलंबित किया गया है। साथ ही लापरवाही व समुचित अनुश्रवण नहीं करने पर प्रधान लिपिक करुण सिन्हा व आलोक वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

बिहार की बगड़ी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने में केके पाठक की अहम भूमिका रही। राज्य भर के स्कूलों में निरीक्षण करके उन्होंने कई बड़ी बड़ी कार्रवाई की। लेकिन कुछ कारणों से केके पाठक से शिक्षा विभाग के एसीएस का जिम्मा वापस ले लिया गया और नीतीश कुमार के करीबी 1991 बैच के आईएएस पदाधिकारी एस सिद्धार्थ को अपर मुख्य सचिव बनाया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद एस सिद्धार्थ काफी एक्टिव हैं। हालांकि उनके काम करने का तरीका अलग है। नए एसीएस बगैर तामझाम के स्कूलों में पहुंच जाते हैं और बच्चों के शिक्षक बन जाते हैं। पिछले दिनों ट्रेन की जनरल बॉगी में यात्रा करते उनका वीडियो काफी चर्चा में रहा। लेट से स्कूल जा रही छात्राओं की क्लास उन्होंने सड़कर पर ही लगा दी थी। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

निशांत दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बढ़ाने पर बात

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने…

2 घंटे ago

अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार तांती के 70वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : प्रभात हॉस्पिटल परिसर में रविवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य सह अति पिछड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू, उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

समस्तीपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को…

12 घंटे ago

बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के…

12 घंटे ago

शराब लदी कार मामले में FIR दर्ज, 399.48 लीटर शराब बरामद

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शुक्रवार की शाम बरामद शराब लदी…

13 घंटे ago

बिहार: भाजपा विधायक की हत्या की कथित साजिश से हड़कंप, जेल अधीक्षक समेत चार पर FIR

भोजपुर जिले के शाहपुर से भाजपा विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश रंजन ओझा की सुरक्षा…

15 घंटे ago