Bihar

बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर, जानें कब से कर सकेंगे पटना मेट्रो में ट्रैवल, पहले फेज में यहां शुरू होगा ऑपरेशन

बिहार के लोग लंबे समय से पटना मेट्रो में सफर करने का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल बिहार की राजधानी पटना में अलग-अलग रूटों पर तेजी से मेट्रो का काम चल रही है. इसी बीच पटना मेट्रो के फर्स्ट फेज शुरू होने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल पटना मेट्रो के फर्स्ट फेज शुरू होने को लेकर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पहले चरण की मेट्रो की शुरुआत 2025 तक हो इसके लिए तेजी से काम चल रहा है.

नितिन नवीन ने कहा कि पटना मेट्रो का काम कई चरणों में चल रहा है. पटना मेट्रो को लेकर फंड की व्यवस्था हो चुकी है. पटना मेट्रो का विस्तार दूसरे शहरों में करने की योजना पर भी काम कर लिया जा रहा है. भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा चार बड़े शहरों में मेट्रो का काम भी अगले चरण में शुरू किया जाएगा. मेट्रो परियोजना पटना में शुरू होने से जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. तकनीकी रूप से भी तेजी काम में लाई गई है.

मंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के फर्स्ट पेज का काम 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है. पटना मेट्रो को लेकर फंड की व्यवस्था हो चुकी है. पटना मेट्रो का विस्तार दूसरे शहरों में करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. बिहार के भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे चार बड़े शहरों में मेट्रो का काम भी अगले चरण में शुरू किया जाएगा.

पटना मेट्रो का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को एक तरह मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी है. मंत्री ने कहा कि पटना में जल्द ही मेट्रो का पहला फेज शुरू हो जाएगा. मंत्री नितिन नवीन ने मेट्रो निर्माण कार्य का जायजा लिया और बताया कि अभी तो मेट्रो के फर्स्ट फेज को हम लोग जल्द से जल्द शुरू करने वाले हैं.

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि फर्स्ट फेज में पटना के मलाही पकड़ी से लेकर बस स्टैंड रूट पर मेट्रो का परिचालन किया जाएगा. लेकिन, इसके बाद भी कई अलग-अलग फेज में मेट्रो की शुरुआत होने वाली है. पहले हमलोग फेज 1 और 2 शुरू करने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि मेट्रो का काम अलग-अलग स्टेज में चल रहा है. पटना मेट्रो का विस्तारितकरण 20 प्रतिशत स्टेट शेयर और सेंट्रल शेयर के साथ साथ जायका से 60 प्रतिशत की फंडिंग हो रही है. इसकी इसके माध्यम से भी तेजी आएगी. जायका ने भी हम लोगों को परमिशन दिया है अब उसके द्वारा निविदा की प्रक्रिया चल रही है एक बार जायका का फंडिंग हो जाने के बाद पूरे काम में तेजी आएगी.

नितिन नवीन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पटना मेट्रो के बचे फेज पर भी तेजी से काम किया जाए. इसके साथ ही पटना के बाद मेट्रो का विस्तारितकरण और बगल के शहरों में मेट्रो शुरू हो इसके लिए भी हम लोग डीपीआर केंद्र को बनाकर भेजेंगे. पटना के साथ साथ भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा में मेट्रो का काम शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो के तहत हमारा प्रयास है कि दूसरे जिलों से पटना पहुंचने वाले लोगों भी मेट्रो से आने में सहूलियत मिल सके. उन्होंने कहा कि मेट्रो कब तक बनेगा इसकी समीक्षा कर रहे हैं. जो टारगेट पहले मुख्यमंत्री जी ने दिया है, उसे 2025 में कंप्लीट करने का प्रयास कर रहे हैं. तकनीकी चीज है उसका भी हम लोग समाधान करने में लगे है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

4 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

6 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

8 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

8 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

9 घंटे ago